{"_id":"5e5bfdda8ebc3ec5723dcc56","slug":"crook-involved-in-robbery-injured-in-police-encounter-saharanpur-news-mrt4716609186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से मुठभेड़ में डकैती में शामिल बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश शराफत मौजूद पुलिस टीम
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
पुलिस मुठभेड़ में डकैती में शामिल बदमाश घायल
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा साथी फरार हो गया। घायल बदमाश शराफत उर्फ बोना झिंझाना शामली का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार वह दून कालेज में हुई डकैती में भी शामिल रहा है।
एसपी सिटी विनीत भटनागर के अनुसार शनिवार देर रात करीब पौने बारह बजेे थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा चौकी आवास विकास पर चेकिंग के दौरान इको कार सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। वे बड़गांव की ओर भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश दलहेडी जाने वाले रास्ते पर गाड़ी को आम के बाग में छोड़कर भागने लगे। यहां भी बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें बदमाश शराफत उर्फ बोना पुत्र सटीक निवासी झिंझाना जनपद शामली पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और इको कार बरामद की गई। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी के अनुसार बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। फरार बदमाश की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।