फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Criminals should not be released in any way

अपराधियों को किसी सूरत में न छोड़ा जाए

Sun, 21 Mar 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Criminals should not be released in any way
पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में दिशा निर्देश देते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व एसएसपी डाक्टर एस चनप्? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहे। अपराधियों को किसी सूरत में छोड़ा न जाए। वारंटी और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाएं। प्रत्याशियों द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर भी नजर रखे। झगड़ालु प्रवृत्ति के लोगों को मुचलकों में पाबंद किया जाए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में शनिवार की रात डीएम और एसएसपी ने समस्त सीओ और थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब तैयार करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सक्रिय अपराधियों को गुंडा एक्ट और गैंगस्टर में निरुद्घ किया जाए। झगड़ालु प्रवृत्ति के लोगों को मुचलकों में पाबंद किया जाएगा। संवेदनशील गांवों और इलाकों को चिह्नित कर लिया जाएगा। किन-किन क्षेत्रों में कितना पुलिस बल लगाना है, उसकी समीक्षा कर सूची बना ली जाए। मतदान केंद्रों पर चौकसी के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। चुनाव में शराब के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। अपराधियों को किसी सूरत में छोड़ा न जाए। आगामी त्योहार के मद्देनजर भी पुलिस अलर्ट रहे। होली पर चुनावी रंजिश में कोई घटना न हो पाए, इसको लेकर पुलिसकर्मी अपने क्षेत्रों में नजर रखें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अतुल शर्मा, सीओ प्रथम चंद्र प्रकाश, सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित समस्त सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन

24 घंटे में पुलिस ने की चौतरफा घेराबंदी
- 1514 लोगों को मुचलकों में पाबंद किया गया।
- चोरी, आर्म्स एक्ट, गोकशी में नौ आरोपियों को दबोचा गया।
- बेहट, कुतुबशेर, कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने चार आरोपियों को चाकू के साथ पकड़ा।
- सरसावा पुलिस 27 पेटी तस्करी की बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी तरह जनपद में 11 आरोपी पकड़े गए।
- जनपद में 4497 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed