फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth and children beaten at the railway station

रेलवे स्टेशन पर युवकों और बच्चों को पीटा

Wed, 22 Feb 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Wed, 22 Feb 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने को लेकर कहासुनी के बाद दो युवकों की पिटाई कर घायल कर दिया। हमलावर तीन युवकों ने उनके साथ मौजूद दो बच्चों को भी पीटा। सूचना पर जीआरपी ने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


मंगलवार को गुनारसा गांव निवासी नितिन गांव के साथी शांतनु के साथ मेरठ के कंकरखेड़ा से पांच वर्षीय भांजे आरव और भांजी माही को लेकर पैसेंजर ट्रेन से देवबंद आ रहा था। इस दौरान ट्रेन में किसी बात को लेकर शांतनु की रणखंड़ी गांव के तीन युवकों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


नितिन के मुताबिक शाम करीब चार बजे ट्रेन जब देवबंद रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी तो युवकों ने ट्रेन से उतरने को लेकर फिर से कहासुनी शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्होंने प्लेटफार्म पर उतरते ही उनकी पिटाई शुरू कर दी। जीआरपी मौके पर पहुंची और बीच बचाव कराते हुए हमलावर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed