फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman's death commotion, sabotage

महिला की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़

Mon, 24 Oct 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Woman's death commotion, sabotage
पुलिस को जानकारी देते अस्पताल प्रबंधक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में रेलवे रोड पर प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराई गई बुखार से पीड़ित एक महिला की मौत होने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए हास्पिटल में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक और स्टाफ की लापरवाही के चलते महिला की मौत हुई है। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन


कश्यप कॉलोनी निवासी मुन्नूलाल ने अपनी पत्नी सुशीला को बुखार होने के कारण सुभाष चौक स्थित एक हास्पिटल में तीन दिन पूर्व भर्ती कराया था। आरोप है कि शनिवार की देर रात्रि सुशीला की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने इसकी जानकारी हास्पिटल स्टॉफ को दी तो उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने रविवार को गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।


इतना ही नहीं लोगों की भीड़ ने हास्पिटल में भी जमकर तोड़फोड़ की। लोगों के गुस्से को भांपते हुए स्टॉफ वहां से भाग खड़ा हुआ। उधर, महिला की मौत होने के मामले में हास्पिटल के चेयरमैन ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed