{"_id":"57b5fd4f4f1c1bd0596ec399","slug":"wife-lives-stake-again-gave-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की जलाकर हत्या फिर खुद भी दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की जलाकर हत्या फिर खुद भी दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद बैठे गमजदा परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर नागल के गांव मीरपुर मोहनपुर में पति ने चाल-चलन के शक में पत्नी की आग लगाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पति ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया।
पुलिस ने पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना के समय बेटियां अपने भाइयों के घर राखी बांधने गई हुई थी।
दिल दहलाने वाली घटना नागल के ग्राम मीरपुर मोहनपुर में बृहस्पतिवार सुबह लगभग 9 बजे हुई। पुलिस के अनुसार गांव निवासी तेजपाल कश्यप (55) को अपनी पत्नी ओमवती (54) के चाल चलन पर शक था जिसको लेकर आए दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा एवं मारपीट आम बात हो गई थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार तेजपाल के दो लड़के कृष्ण एवं मोनू शादीशुदा हैं, जो रोज रोज की कलह से तंग आकर गांव में ही किराए के मकान में रहने लगे थे, तेजपाल की अविवाहित बेटियां पूजा एवं मोनिका तथा एक लड़का रोहित उनके साथ ही रहते थे, तेजपाल पिछले दिनों से काफी तनाव में था।
बृहस्पतिवार करीब नौ बजे उसका लड़का रोहित अपनी बहनों को साथ लेकर गांव में रह रहे अपने भाईयों के यहां रक्षा बंधन पर्व पर गया था। उनके जाते ही तेजपाल एवं उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। तेजपाल पत्नी से मारपीट करते हुए उसे कमरे में ले गया।
वहां उसने उसके ऊपर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी तथा कमरा बंद कर दिया। बाद में उसने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर दूसरे कमरे में अपने आप को बंद कर लिया।
इसी बीच उसका लड़का रोहित घर आया तो उसने बाप से मां के बारे में पूछा तो उसने पड़ोस में जाना बताकर टरकाने की कोशिश की। लेकिन दूसरे कमरे में रोहित को अचानक धुआं उठता दिखाई दिया।
जब उसने दरवाजा खोला तो सन्न रह गया। उसने शोर मचा दिया। लोगों ने उसकी मां को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मां दम तोड़ चुकी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को मुश्किल से दरवाजा खुलवाकर बाहर निकाला और उसे हिरासत में ले लिया। लेकिन आरोपी की गंभीर अवस्था देखते हुए उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान तेजपाल की भी मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम भिजवाया। घटना की तहरीर मृतका के बडे़ बेटे कृष्ण ने अपने पिता तेजपाल को नामजद करते हुए दी।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लगभग छह माह से पति पत्नी के बीच आए दिन मारपीट होती रहती थी। करीब एक माह पूर्व भी दोनों में जमकर मारपीट हुई थी।
गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों को बैठाकर समझाया बुझाया। पिछले दो दिन से महिला ग्राम प्रधान व अन्य लोगों के पास जाकर अपने पति की जुल्म की दास्तां बता कर अपनी जान को खतरा बता रही थी।