फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   When the hospital was not stoned parking slip

पार्किंग स्लिप नहीं देने पर अस्पताल में हो गया पथराव

Wed, 01 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 01 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
When the hospital was not stoned parking slip
सहारनपुर जिला अस्पताल में बीच बचाव कराते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर जिला अस्पताल में उस समय भगदड़ मच गई, जब साइकिल स्टैंड पर रसीद नहीं देने पर तीमारदारों और स्टैंड संचालक के बीच झगड़ा हो गया।  दोनों ओर से एक दूसरे पर पथराव किया, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना जनकपुरी पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। जबकि बाकी आरोपी भाग निकले। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह गांव दाबकी के कुछ युवक अपने मरीज को देखने जिला अस्पताल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि युवकों ने स्टैंड पर बाइक खड़ी करने के 15 रुपये स्टैंड संचालन को चुकाए और इसके बाद रसीद की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि स्टैंड संचालक ने रसीद देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष हाथापाई पर उतर आए। जिसके बाद दोनों ओर से एक दूसरे पर ईंटें फेंकी गई।


जिसमें दोनों पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया। जनकपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed