{"_id":"5793c9434f1c1b6106c4bad2","slug":"wedding-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में भातियों और घरातियों में चलीं कुर्सियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में भातियों और घरातियों में चलीं कुर्सियां
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में झगड़ते लोग और मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलौर रोड पुलिस चौकी के समीप एक बैंक्वेट हॉल में शनिवार को चल रहे विवाह समारोह में भोज के दौरान घरातियों और भातियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर कुर्सियां और प्लेटें चलीं, जिसमें दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। है।
शनिवार को मोहल्ला कोहला बस्ती निवासी एक व्यक्ति की बेटी की बारात थाना बरला के गांव मांडला से आई थी। लड़की पक्ष ने मंगलौर रोड पुलिस चौकी के समीप मुलतानियान मोहल्ले में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर रखा था।
समारोह में उत्तराखंड के मंगलौर निवासी रिश्तेदार भात देने आए थे। शाम करीब चार बजे विवाह समारोह में भोज चल रहा था। इसी दौरान भातियों और घरातियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनके बीच कुर्सियां और प्लेटें चलने लगी, जिसमें मंगलौर निवासी असमा, दानिश और नाजनीन समेत करीब छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाल बिजेंद्र यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे और बमुश्किल गुस्साए लोगों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे हैं। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।