फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   vandalized, stones at SBI not getting Cash

कैश नहीं मिलने पर एसबीआई में तोड़फोड़, पथराव

Mon, 05 Dec 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना-नानौता
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना-नानौता Updated Mon, 05 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
vandalized, stones at SBI not getting Cash
चिलकाना में बैंक के बाहर की गई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एसबीआई की शाखा चिलकाना में लगातार तीन दिन से कैश न मिलने से परेशान लोगों ने बस स्टैंड चौराहे पर जाम लगा दिया। फिर भी कैश न मिलने से नाराज लोगों ने बैंक पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान एक सिपाही ने महिला को डंडा मार दिया, जिससे गुस्साए लोगों ने बैंक का शटर बंद कर पथराव और तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस और पीएसी ने मामला शांत किया। उधर, नानौता में भी उपभोक्ताओं ने एसबीआई का शटर बंद कर पथराव किया।
विज्ञापन


चिलकाना स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सोमवार सुबह 10 बजे तक कैश न आने से परेशान लोगों ने बस स्टैंड चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही चारों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में सेना के जवानों की गाड़ी तथा सीओ भी फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी गिरीश कुमार जयंत ने लोगों को समझा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोग बैंक प्रबंधक को सबके सामने कैश देने के आश्वासन पर अड़ गए। करीब डेढ़ घंटा बाद बैंक प्रबंधक सुभाष काम्बोज ने लोगों को कहा कि जल्द ही कैश आने वाला है और दोपहर तक उन्हें दे दिया जाएगा। इसके बाद ही लोगों ने जाम खोला। 

दोपहर करीब डेढ़ बजे बैंक के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बैंक प्रबंधक ने लोगों के सामने कैश बाक्स खाली खोल कर दिखा दिया कि आज कैश नहीं आया है। इसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों को काबू करने के लिए वहीं खड़े एक सिपाही ने वृद्ध महिला मुर्सरत पत्नी इकबाल निवासी सालीरी को एक डंडा मार दिया, जिस पर भीड़ ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने बैंक के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। 

बाहर खड़ी भीड़ ने बैंक का शटर गिरा दिया तथा उस पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ ने बैंक के बाहर लगे बोर्ड तथा कैमरे, ट्यूब लाइट, कुर्सियां आदि सामान तोड़ दिया। करीब घंटा भर तक चले हंगामे की सूचना पर कई थानों की पुलिस एवं पीएसी मौके पर पहुंची।

इंस्पेक्टर कोतवाली मंडी संजीव कुमार बिश्नोई तथा इंस्पेक्टर चिलकाना गिरीश कुमार जयंत ने बैंक प्रबंधक से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके पास कैश नहीं है। बुधवार को ही कैश मिल पाएगा। प्रबंधक तथा पुलिस अधिकारियों ने बैंक के बाहर आकर लोगों को बुधवार को कैश देने का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।


नानौता में सुबह 10 बजे बैंक खुलने के बाद जैसे ही लोगों को पता चला कि बैंक में कैश नहीं है तो गुस्साए लोगों ने नगर के दिल्ली रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का शटर बंद करते हुए लात व पत्थर बरसाते हुए जमकर हंगामा काटा। हालात बिगड़ते देख बैंककर्मियों ने थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत किया। ओबीसी बैंक में भी कैश न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed