फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Encounter in Saharanpur and four accused arrested with a car and tamancha by police

सहारनपुर में मुठभेड़: पुलिस ने चार गोकशों को दबोचा, शातिर किस्म के अपराधी हैं पकड़े गए गोकश, दो तमंचे-छुरी बरामद

Tue, 02 Nov 2021 08:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Nov 2021 08:19 PM IST
सार

सहारनपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार गोकशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोकशों के पास से एक कार और दो तमंचे व दो छुरी बरामद की है। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
UP News: Encounter in Saharanpur and four accused arrested with a car and tamancha by police
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में फतेहपुर पुलिस ने सोमवार की रात में कलसिया मार्ग पर मुठभेड़ के बाद चार गोकशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 130 किलो गोमांस, फर्जी नंबर प्लेट लगी सेंट्रो कार, दो तमंचे और दो छुरी बरामद हुई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। पकड़े बदमाशों में से एक पर बीस और अन्य पर दस-दस मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया कि सोमवार की रात में पुलिस टीम फतेहपुर कलसिया मार्ग पर गश्त कर रही थी। भटपुरा बाईपास पर एक कार को जब टीम ने रुकने के लिए हाथ दिया तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर कार दौड़ा दी। टीम ने पीछा कर कार सवारों की घेराबंदी कर दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 130 किलो गोमांस, दो तमंचे 315 बोर और दो छुरी बरामद हुई। पशु चिकित्सक से मांस का परीक्षण कराने पर उसके गोमांस होने की पुष्टि हुई है। पकड़े गए वकील उर्फ छोटा, शहनवाज, शोएब निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर और शेरू निवासी मोहम्मदपुर गाडा थाना जनकपुरी ने पूछताछ में बताया कि वे गोवध कर गोमांस को फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से आसपास के गांवों में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि उक्त चारों के खिलाफ संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा। 

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


शातिर किस्म के अपराधी हैं पकड़े गए गौकश
पकड़े गए गोकश शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनमें से वकील पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 20 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि शहनवाज पर 12, शेरू पर दस और शोएब पर नौ मुकदमे विभिन्न अपराधों के दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed