{"_id":"618933b63cbbe9248372dede","slug":"up-crime-news-police-has-busted-a-gang-and-three-accused-arrested-with-smack-of-1-25-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में गिरोह का पर्दाफाश: दबोचे गए तीन तस्कर, 1.25 करोड़ की स्मैक बरामद, खुले कई बड़े राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहारनपुर में गिरोह का पर्दाफाश: दबोचे गए तीन तस्कर, 1.25 करोड़ की स्मैक बरामद, खुले कई बड़े राज
Mon, 08 Nov 2021 07:57 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:57 PM IST
सार
सहारनपुर में पुलिस ने एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन तस्करों के साथ करीब 1.25 करोड़ रुपये की स्मैक बरामद की है। आरोपियों के पास से तीन तमंचे, 13 मोबाइल फोन और कार भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
सहारनपुर में तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद में कोतवाली मंडी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों का ऐसा गिरोह दबोचा, जो दिखाने के लिए बैंक से ऋण दिलाने का काम करता था, जबकि इसकी आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे। गिरफ्तार तीन आरोपियों के पास से एक किलो 150 ग्राम स्मैक, तीन तमंचे, 13 मोबाइल फोन और कार बरामद हुई। पुलिस का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत 1.25 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
कोतवाली मंडी में पत्रकार वार्ता के दौरान सीओ प्रथम प्रीति यादव ने बताया कि सूचना के आधार पर कोतवाली मंडी पुलिस ने रविवार की रात में शकलापुरी रोड से शिवम खुराना निवासी विजयनगर, शुभम निवासी पटेलनगर और अमर राणा निवासी शारदानगर को मुठभेड़ के बाद पकड़ा है। इनके साथी सद्दाम निवासी गांव काजीपुरा व साहिल निवासी नवादा रोड कोतवाली सदर बाजार भागने में कामयाब रहे। इनमें से अमर राणा मूलरूप से मेरठ गांव सलावा थाना सरधना का रहने वाला है। आरोपियों के पास से 58 हजार की नकदी, दो इलेक्ट्रानिक कांटे भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मौत का खौफ: कैंसर ने छीनीं इतनी जिंदगियां, हर तरफ फैला डर... जान की दुश्मन बनी ये बड़ी वजह, सरकार से मदद की गुहार
विज्ञापन
बरेली से लाकर करते थे सप्लाई
सीओ प्रीति यादव ने बताया आरोपी बरेली से स्मैक लेकर आते थे, जिसे वह देहरादून, यमुनानगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली में सप्लाई करते थे। आरोपी लंबे समय मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: यूपी: कैराना में गरजे सीएम योगी, बोले- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे
दिखाने के लिए ले रखी थी बैंकों की एजेंसी
सीओ प्रीति यादव ने बताया कि आरोपी विभिन्न बैंकों के एजेंसी होल्डर के रूप में काम करते थे। इनके पास सरकारी व निजी बैंकों की एजेंसी हैं। सिर्फ दिखाने के लिए आरोपियों ने एजेंसी ले रखी थी, लेकिन इनका मुख्य कार्य मादक पदार्थों की तस्करी करना था। बैंक अधिकारियों को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि आरोपी गलत धंधे में लिप्त हैं। इन्होंने अपने सभी सही दस्तावेज जमा करके ही एजेंसी ली थी।