{"_id":"61274cbc8ebc3e0e8d6f4836","slug":"up-crime-news-a-crook-has-injured-in-police-encounter-in-saharanpur-and-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: मुठभेड़ में इनामी बदमाश को मारी गोली, डकैती के मामले में चल रहा था वांछित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहारनपुर: मुठभेड़ में इनामी बदमाश को मारी गोली, डकैती के मामले में चल रहा था वांछित
Thu, 26 Aug 2021 01:41 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:41 PM IST
सार
सहारनपुर में गुरुवार को मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से पांच हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश घायल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में गुरुवार को पुलिस ने एक इनामी बदमाश को दबोचा है। बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव भागूवाला के पास शिवालिक के जंगल में बेहट कोतवाली और एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी बदमाश रवि गोली लगने पर घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बताया गया कि आरोपी रवि मिर्जापुर थाना क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में वांछित चल रहा था। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि घायल बदमाश रवि की टांग में गोली लगी है, उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी रवि बेहट के गांव फतेहपुर कला का रहने वाला है।
विज्ञापन