Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man dies in road accident while on his way to his sister's house

Ambala News: बहन के घर जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Man dies in road accident while on his way to his sister's house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। भैया दूज के पर्व पर बहन के सिर पर टीका सजाने जा रहे एक परिवार की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। धीन बस अड्डे के पास गलत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित लाल रंग के ट्रैक्टर ने बाइक सवार परिवार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और आठ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
आरोपी चालक हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि यमुनानगर जिले के बागं का माजरा गांव (करेहड़ा खुर्द) निवासी अमित कुमार बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे बाइक पर पत्नी रीना देवी और 8 वर्षीय बेटे प्रतीक के साथ अंबाला के घसीटपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

परिवार भैया दूज की सौगात लेकर बहन के घर की ओर निकला था। जैसे ही उनकी बाइक धीन बस अड्डे से थोड़ा आगे दोसड़का की तरफ पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक वाहन छोड़ भागा, अस्पताल में तोड़ा दम : टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। अमित के सिर, पैर और बाजू पर गंभीर चोटें आईं, जबकि रीना देवी और मासूम प्रतीक के चेहरे व सिर पर गहरी चोटें लगीं। दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया।

राहगीरों ने घायलों को एमएम मेडिकल कॉलेज, मुलाना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं रीना देवी के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है और उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed