Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ASI attacked with sticks amid dispute over shop takeover

Ambala News: दुकान कब्जाने के विवाद में एएसआई पर डंडों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
ASI attacked with sticks amid dispute over shop takeover
आरोपियों द्वारा तोडे़ कार के शीशे। स्वयं - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के व्यस्त बजाजा बाजार में दुकान पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे एएसआई हरिओम पर कब्जाधारियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने आए दुकानदार और उनके परिजन भी मारपीट में घायल हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला रूपा, उसके बेटे यश समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकान मालिक प्रवीन रस्तोगी के अनुसार, दुकान के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने पहले भी शिकायत दी थी कि रूपा ने दुकान का ताला तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया था। इस संबंध में थाना कैंट में प्राथमिकी दर्ज है। 10/11 नवंबर की रात करीब 12:15 बजे प्रवीन ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपियों ने दोबारा ताला तोड़कर दुकान पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एएसआई हरिओम मौके पर पहुंचे। वहां रूपा, उसका बेटा यश और 5-6 अन्य युवक मौजूद थे। आरोप है कि पूछताछ करने पर आरोपियों ने एएसआई से हाथापाई की। रूपा ने डंडे से उनकी दाहिनी बाजू पर वार किए। साथ ही उनकी कार के शीशे भी तोड़े दिए। आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी।
इस दौरान प्रवीन रस्तोगी, उनके भांजे हिमांशू और अनुभव ने बीच-बचाव किया तो उन पर भी हमला कर दिया गया। यश ने अनुभव के मुंह और माथे पर ईंट से वार किया। घायल हिमांशू को अस्पताल ले जाते समय आरोपियों ने कार का पीछा कर उसके आगे-पीछे के शीशे तोड़ दिए।

घायल एएसआई और हिमांशू का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक रिशीपाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

आरोपियों द्वारा तोडे़ कार के शीशे। स्वयं

आरोपियों द्वारा तोडे़ कार के शीशे। स्वयं- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed