फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uncle killed his nephew with ballam

चाचा ने भतीजे को बल्लम से गोदकर मार डाला

Sun, 20 Aug 2017 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनौती
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनौती Updated Sun, 20 Aug 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
Uncle killed his nephew with ballam
गांव बिशनगढ़ में रविंद्र की हत्या के बाद विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मामूली सी बात को लेकर चाचा ने अपने बेटों के साथ मिलकर सगे भतीजे की बल्लम से गोद कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर चाचा और उसके दो बेटों समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है। तनाव के मद्देनजर गांव में पीएसी तैनात की गई है। 
विज्ञापन


गंगोह कोतवाली के गांव बिशनगढ़ चोरी में शुक्रवार रात करीब नौ बजे यह हौलनाक वारदात हुई। गांव निवासी रविंद्र (35वर्ष) की कटिया खुलकर बराबर में स्थित उसके सगे चाचा जल सिंह के घेर में घुस गई। चाचा ने कटिया को भगाने के बजाय उसे अपने घेर में बांध लिया।
विज्ञापन


जब रविंद्र उसे वहां से लेने गया तो आरोप है कि चाचा जल सिंह और उसके परिवार के लोगों ने उस पर बल्लम से ताबड़तोड़ वार कर डाले। गंभीर रूप से घायल रविंद्र को उसके परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से सीएचसी गंगोह पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इस खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक  की लहर दौड़ गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

पुलिस ने मृतक की पत्नी सोनिया की तहरीर पर जल सिंह, उसके बेटे मलकीत सिंह, भूरा सिंह और पड़ोसी बंटी पर हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के पास केवल 10 बीघा जमीन है और दो बेटियां और एक बेटा है जो अभी छोटे हैं।


सीओ गंगोह बीपी सिंह का कहना है कि मामला रंजिश का लग रहा है कटिया का खुलकर घेर में जाना तो सिर्फ बहाना है। सभी आरोपी फरार हैं। इसलिए किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed