{"_id":"58c83a354f1c1b6b3732ab26","slug":"two-trucks-full-of-barricaded-wood-smugglers-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित लकड़ियों से भरे दो ट्रक पकड़े, तस्कर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित लकड़ियों से भरे दो ट्रक पकड़े, तस्कर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
लकड़ियों से भरा ट्रक और टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गागलहेड़ी में वन विभाग के उड़नदस्ते ने बिना परमिशन व रवन्ने के ले जाई जा रही आम व शीशम की लकड़ी से भरी दो गाड़ियां पकड़ी। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत तीन लाख से ऊपर बताई गई है।
जानकारी देते हुए उड़न दस्ता प्रभारी उप प्रभागीय वन अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने बताया की नागल टपरी मार्ग पर चेकिंग के दौरान गाड़ी संख्या एचआर 58 बी 0915 को रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी में प्रतिबंधित आम व शीशम की लकड़ी पाई गई।
चालक अनुमति पत्र व रवन्ना नहीं दिखा पाया। वह उक्त लकड़ी को उत्तराखंड से लेकर आ रहा था। टीम ने चालक जीशान पुत्र नफीस, आमिर पुत्र इमरान, हारून पुत्र सलीम निवासी देवबंद को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद इसी उड़नदस्ते ने चेकिंग के दौरान जनता रोड से आ रही गाड़ी यूपी 07 एफ 4287 को रोककर जांच की तो गाड़ी में प्रतिबंधित आम की लकड़ी पाई गई।
विभाग ने मौके से असरफ पुत्र उमरदीन हरबटपुर आसन बाग देहरादून को हिरासत में ले लिया। टीम इंचार्ज ने बताया कि वन अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।