फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   two sides clashed in Gandevdha village, stone throwing, firing

गंदेवड़ा गांव में दो पक्ष भिड़े, पथराव, फायरिंग

Mon, 28 Sep 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर Updated Mon, 28 Sep 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
two sides clashed in Gandevdha village, stone throwing, firing
कुर्बानी के लिए लाए गए पशु को लेकर गांव गंदेवड़ा में एक ही समुदाय के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनो तरफ से धारदार हथियार चलने के साथ ही पथराव भी हुआ। हवाई फायरिंग की भी खबर है।  संघर्ष में एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। तनाव के मद्देनजर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई। पुलिस बवाल करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रही है।
विज्ञापन


फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा में असलम कुर्बानी के लिए दो भैंस खरीद कर लाया था। दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने उसकी एक भैंस पर टिप्पणी कर दी जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में एक पक्ष की तरफ से गांव दतौली से उसके समर्थक गांव पहुंच गए और दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे, धारदार हथियार चले और पथराव हुआ। इस दौरान गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


हवाई फायरिंग किए जाने की भी खबर है। इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर की एसओ जयभगवान यादव पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकार कर स्थिति को काबू में किया। तनाव के मद्देनजर उन्होंने पीएसी को भी तैनात कर दिया। बाद में सीओ सदर सुनीति भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष में दोनों पक्षों के अफजल पुत्र अफजाल, जीशान पुत्र इकबाल, रईस पुत्र सलीम, सलीम पुत्र भूरा और एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को फतेहपुर सीएचसी लाया गया। इनमें से अफजाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।


घटना के बाद गांव में दोनो पक्षों में तनाव है। उधर एसओ जयभगवान यादव ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस अपनी तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर रही है। उन्होंने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed