फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two killed in firing-stone, 16 injured

फायरिंग-पथराव में दो की मौत, 16 घायल 

Wed, 18 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 18 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two killed in firing-stone, 16 injured
घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के लखनौती में मामूली पर बुधवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से एक दूसरे पर लाठी-डंडो, धारदार हथियारों से हमला किया गया। जमकर भी फायरिंग की गई। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


फायरिंग में दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई जबकि करीब 15-16 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भरती कराया गया है। तनाव के मद्देनजर पीएसी तैनात कर दी गई। डीएम और कप्तान ने भी गांव पहुंच स्थिति की जानकारी ली। 
विज्ञापन


गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनौती के मोहल्ला कुरैशियान निवासी वासिद बुधवार सुबह अपनी कार रास्ते में रोके खड़ा हुआ था। उसी समय वहां से इसी मोहल्ले का इमरान कुरैशी अपनी भैंस लेकर निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराबर से निकलते समय भैंस मामूली रूप से गाड़ी से लग गई। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उस समय तो कुछ लोगों ने बीच में आकर मामला शांत कर दिया। कुछ देर बाद ही दोनों ओर से काफी संख्या में लोग आमने-सामने आ गए।

इसी बीच दोनों पक्षों की ओर से पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को वहां से भगा दिया। इसके बाद पुलिस गांव से वापस चली गई। 

इसके कुछ देर बाद ही दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हो गई तो कोतवाल विंध्याचल तिवारी ने एक बार फिर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत किया। एहतियात के तौर पर वहां पुलिस बल तैनात कर दिया।

बताया जाता है कि मामला शांत समझ कर पुलिस बल शाम चार बजे जैसे ही वहां से हटा तो दोनों पक्षों की ओर से फिर फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में भूरा, सोनू, जावेद, मुस्तकीम, वासिद, शहजाद, शाहनवाज, नासिर, फिरोज, अनीस, अनस, मोहसिन, सुहेब, नाजिम, परवेज, नादिर, शोजिब, कादिर, मेहरबान आदि घायल हो गए।


घायलों को गंगोह सीएचसी पहुंचाया गया जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहां उपचार के दौरान एक पक्ष के 50 वर्षीय भूरा पुत्र मोहम्मद और दूसरे पक्ष के 20 वर्षीय सोनू पुत्र शफीक की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों में से कई की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed