फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   two injurd in saharanpur road accident

बेकाबू गाड़ी ने स्कूल जा रहे भाई-बहन को कुचला

Tue, 25 Aug 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 25 Aug 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मटियामहल में सोमवार की सुबह एक बेकाबू जायलो गाड़ी ने पैदल स्कूल जा रहे भाई बहन को कुचल दिया। इसके बाद गाड़ी पास ही एक दुकान में जा घुसी। इसी दौरान टायर फटने से गाड़ी वहीं, जाम हो गई। अन्यथा कई अन्य बच्चे चपेट में आ जाते। लोगों ने गाड़ी को दुकान से निकालकर घायल बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



मटियामहल नवाब गंज में जाफर नवाज क्षेत्र निवासी मोहम्मद उस्मान का बेटा समीर (8) और बेटी सना (10) सोमवार सुबह मुंशियान खालापार स्थित पवन बाल विद्या मंदिर स्कूल में जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वे मटियामहल नवाब गंज क्षेत्र से निकल रहे थे तो एक बेकाबू तेज रफ्तार जायलो गाड़ी ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन



बच्चों को खींचते हुए गाड़ी पास में ही राज बैग हाउस वाली दुकान में घुस गई। इसी दौरान गाड़ी का एक टायर फट गया। इससे अन्य बच्चों और राहगीरों में अफरातफरी मच गई। कुछ बच्चों ने इधर-उधर दौड़कर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बीच, यहां मौजूद कुछ लोगों ने गाड़ी के चालक को दबोच लिया, जबकि विष्णु पंडित, सोनू सहित कुछ अन्य लोगों ने दुकान की ओर धंसी गाड़ी को उठाकर हादसे में जख्मी बच्चों को बाहर निकला।


मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस को आरोपी चालक सौंप दिया गया। यहां मौजूद लोग ही घायल बच्चों को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।  
 

मदद के लिए एकजुट हो गए हिंदू मुस्लिम
मटियामहल में बच्चों के साथ हुए हादसे के बाद आसपास के हिंदू मुस्लिम लोगों ने एकजुट होकर मदद की। सोनू, विष्णु पंडित, रिजवान, साजिद, बहार आदि ने वाहन में फंसे बच्चों को निकलवाने के साथ ही आम राहगीरों को जाम से बचाने में सहयोग किया।


हादसे के बाद बदहवास रहा परिवार
अपने बेटा बेटी को रोज की तरह हंसते खेलते स्कूल भेजने वाले मोहम्मद उस्मान और उसकी बीवी को जब पता चला कि उनके बच्चों को किसी वाहन से कुचल दिया है तो वे सन्न रह गए। बदहवास सी हालत में ही परिवार के लोग घायल बच्चों के पास पहुंचे।



नाबालिग है चालक, अभी नहीं मिले कागजात
नगर कोतवाली प्रभारी बीपी जाखड़ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी चालक मटियामहल निवासी माज है। इसकी उम्र करीब 16 साल की है। उसके पास से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य जरूरी दस्तावेज अभी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed