फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two groups of students in the struggle, stress

छात्रों के दो गुटों में संघर्ष, तनाव

Thu, 15 Sep 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two groups of students in the struggle, stress
घटना के बाद पुलिस और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बड़गांव में दो दिन पूर्व छात्रों के बीच यात्री बस में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में बुधवार को दो गुटों में संघर्ष हो गया। इसमें एक छात्र मामूली रूप घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को पीएचसी भिजवाया। उधर छात्रों के अलग अलग समुदाय के होने के चलते मामले की गंभीरता के मद्देनजर सीओ देवबंद आरएएफ की टुकड़ी के साथ गांव पहुंचे। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह कुतबा माजरा गांव निवासी मासूक अली का पुत्र तालिब अंबेहटा चांद स्थित जनता इंटर कालेज में गया था। आरोप है कि टपरी गांव के कुछ छात्रों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें वह घायल हो गया। इस बात की सूचना जब कुतबा माजरा  गांव में लगी तो गांव के लोग भी लाठी डंडे लेकर टपरी गांव की बस्ती नानकपुरी में धावा बोलने के लिए निकल पड़े।

इससे पहले मामला सांप्रदायिक का रूप लेता एक पक्ष के सुंदर और दूसरे पक्ष के जहांगीर एवं मकसूद ने भीड़ को बस्ती पर हमला करने से बमुश्किल रोका और मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र तालिब को पीएचसी नानौता भिजवाया।

इसी बीच दोनों पक्षों के कुछ लोग पूर्व प्रधान बाबू की चौपाल पर एकत्र हो गए। दोनों पक्षों में समझौता वार्ता के बीच सीओ देवबंद  योगेंद्र पाल सिंह भी रैपिड एक्शन फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन काफी देर तक बहस के बाद भी समझौता नहीं हो सका। 


सूचना के बाद भाजपा नेता रामपाल सिंह पुंडीर भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाया। उधर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से उन्हें कोई  तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed