फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two arrested in human trafficking

मानव तस्करी में दो को दबोचा

Sat, 04 Jun 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 04 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in human trafficking
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
सहारनपुर के देवबंद में बिहार राज्य से बड़े पैमाने पर नाबालिग लड़कियों की खरीद फरोख्त किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन


साथ ही एक लड़की को भी बरामद किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला बेहद संगीन है, इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


करीब छह माह से देवबंद में शादी के नाम पर बिहार राज्य से बड़े पैमाने पर नाबालिग लड़कियों की तस्करी की जा रही है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित एक कालोनी के दो लोगों को हिरासत में लेते हुए एक लड़की को भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ करने के बाद पुलिस ने बिहार में लड़की के परिजनों से संपर्क किया तो शुक्रवार को एक व्यक्ति देवबंद पहुंचा। उसने स्वयं को बरामद हुई लड़की का मामा बताया। पुलिस के मुताबिक जब उससे बात की गई तो साफ हो गया कि वह भी मानव तस्करी की एक कड़ी है।

उसने बताया कि 10, 15 और 20 हजार रुपये में शादी के नाम पर लड़कियों को बेच दिया जाता है। रकम लेने के साथ ही लड़के वालों से 20 सूट महिलाओं के भी लिए जाते हैं। उसने कई नामों का खुलासा भी किया, जिसमें से पुलिस ने दो लोगों को पहले ही हिरासत में ले रखा है।

मानव तस्करी का यह खेल यहीं पर ही नहीं रुक जाता। शादी के नाम पर खरीदी गई लड़की को दी गई रकम से दोगुनी कीमत लेकर पंजाब, जनपद मुजफ्फरनगर के पुरकाजी और देवबंद में किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया जाता है।

पुलिस सूत्र बताते हैं कि करीब छह माह में इन इलाकों में 12 से 13 वर्ष की उम्र की लगभग डेढ़ दर्जन लड़कियों की खरीद फरोख्त की जा चुकी है। वहीं, कोतवाल विजय प्रकाश ने कहा कि दो लोगों को मानव तस्करी के आरोप में हिरासत में लिया गया है।


साथ ही उनके यहां से बिहार से खरीदी गई एक लड़की को भी बरामद किया गया है। कड़ाई के साथ पूछताछ की जा रही है। यदि इस प्रकार का मामला निकलता है तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed