फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two accused of robbery was arrested in Rishikesh

ऋषिकेश में पड़ी डकैती के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 07 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two accused of robbery was arrested in Rishikesh
बदमाशों से बरामद असलाह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में डकैतोें के गैंग का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा करते हुए गैंग लीडर समेत दो लोगों को दबोचा है। उनके कब्जे से पुलिस को भारी मात्रा में असलाह भी बरामद हुआ।
विज्ञापन


बदमाशों का अगला मंसूबा क्या था तथा बरामद हथियार वह किसको सप्लाई करने वाले थे, पुलिस इसी पड़ताल में जुट गई है। कोतवाली में पत्रकार वार्ता में सीओ नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि मुखबिर से पुलिस को वाल्मीकि बस्ती स्थित एक घर में बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक चमन सिंह चावड़ा के नेतृत्व में एसएसआई राजीव यादव, संजय सिंह, जितेंद्र भाटी, मीर हसन, सुमित तोमर आदि की टीम ने 5 दिसंबर की रात साढ़े आठ बजे वाल्मीकि बस्ती में छापेमारी कर सोनू उर्फ भूरा पुत्र बलवीर निवासी वाल्मीकि बस्ती व प्रदीप उर्फ दीपू पुत्र सुरेंद्र निवासी मीरपुर (नागल) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनके कब्जे से सट्टे की पर्चियां, रजिस्टर, दो अध्धे 315 बोर, एक तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 312, 35 कारतूस, दो देशी राइफलें, तीन खोखे तथा 1543 रुपये की नगदी बरामद की गई। 


सीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सोनू व प्रदीप शातिर किस्म के अपराधी हैं। अभियुक्तों से बरामद असलाह की खरीद फरोख्त के संबंध में जांच की जा रही है। सोनू उर्फ भूरा ऋषिकेश (उत्तराखंड) में 2008 में पड़ी डकैती में जेल जा चुका है।

ऋषिकेश थाने में उसके खिलाफ मामला पंजीकृत है। गिरफ्तार बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस उनके अन्य साथियों का भी पता लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed