फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   try to spoilingTions

माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Wed, 14 Sep 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Wed, 14 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
try to spoilingTions
खंडित की गई डा. अंबेडकर और हाथी की प्रतिमाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लच्छीपुर गांव में सोमवार की रात असामाजिक तत्वों ने निर्माणाधीन बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। घटना के विरोध में मंगलवार को दलित समाज के लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सूचना पर अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गुस्साए लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने दो दलित युवकों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


नूरपुर से सटे लच्छीपुर गांव में सोमवार की रात असामाजिक तत्वों ने निर्माणाधीन बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और उनके निकट हाथियों की प्रति को खंडित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, सीओ योगेंद्रपाल सिंह और कोतवाल आरएन सिंह यादव पुलिस बल के साथ लच्छीपुर पहुंचे। भीम सेना समेत अन्य दलित समाज के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट और हंगामा करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीम सेना और बसपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने निकट स्थित गांव के कई लोगों पर मूर्तियों को खंडित करने का आरोप लगाया। मामले का पटाक्षेप होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव के रामकुमार पुलिस को दी तहरीर में रवि कुमार को आरोपित किया है। पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में सोमवार की रात रामकुमार का रवि के साथ झगड़ा हुआ था। दोनों के झगड़े के दौरान धक्का लगने पर प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध, होगी जांच
ग्राम प्रधान ने पूरे प्रकरण को गलत हवा दी है। जिससे क्षेत्र का माहौल भी खराब हो सकता था। घटना के बाद प्रधान ने आसपास के गांव व कुछ बसपा नेताओं को फोन कर भ्रामक प्रचार किया। जिसके चलते प्रधान की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। प्रधान समेत माहौल बिगाड़ने वाले पर कार्रवाई होगी।
- योगेंद्र पाल सिंह, सीओ देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed