{"_id":"585041544f1c1bad5d649f02","slug":"truck-crashes-into-the-two-robbers-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराए दो लुटेरे, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से टकराए दो लुटेरे, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
घायल शराब कर्मचारी को लूटी रकम दिखाता पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में प्राइवेट शराब कंपनी के कर्मचारियों से लाखों रुपये की लूट कर भागे बदमाशों के दो साथी घलौली चेकपोस्ट के पास ट्रक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इनमें से एक बदमाश ने सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। नगर के मजनूंवाला रोड पर प्राइवेट शराब कंपनी के कार्यालय में मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे चार हथियारबंद बदमाश घुस गए।
बदमाशों ने वहां बैठे कर्मचारी दयाल सिंह, राजीव शुक्ला और इंद्रपाल को बंधक बना लिया और लूटपाट करने लगे। बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर 3.82 लाख की नगदी और दो मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर दयाल सिंह को चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस बदमाशों की तलाश में लग गई। सीओ नरेंद्र सिंह राणा और इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा ने वायरलेस से जनपद की सभी चौकियों के साथ ही मुजफ्फरनगर पुलिस को सूचना देकर वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी।
घलौली चेकपोस्ट पर भी नाकाबंदी कर दी गई। बदमाश घलौली चेकपोस्ट की ओर दो बाइकों पर पहुंचे। पुलिस ने चेकिंग के लिए उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक बाइक पर सवार दो बदमाश बैरियर तोड़कर मुजफ्फरनगर की सीमा में घुस गए।
भागते वक्त मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे दोनों बदमाश घायल हो गए। देवबंद पुलिस ने घायल बदमाशों को कब्जे में लिया और उनका सीएचसी लाकर उपचार कराया।
चिकित्सकों ने नाजुक हालत के चलते दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इनमें घायल बदमाश गुलवेज (25) पुत्र मंगता निवासी ग्राम काटका थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी महताब पुत्र इलियास निवासी कुंडा कलां (गंगोह) गंभीर घायल है।
एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि गुलबेज पर मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाने में लूट का मामला दर्ज है। इसके अलावा कुंडा कलां के महताब पर भी लूट के कई अन्य मामले दर्ज हैं।
महताब को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार दो अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शराब कंपनी के कर्मचारियों से लूटी गई 3.82 लाख की नगदी के अलावा बदमाशों के कब्जे से 9 कारतूस, दो मोबाइल व एक चाकू बरामद किया है।
वारदात में घायल कर्मचारी दयाल सिंह का भी सीएचसी में उपचार कराया गया। पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके फरार अन्य दो साथियों को तलाश शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है।
लूट की वारदात के बाद जिस समय पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर रखी थी। उसी दौरान घलौली पुलिस चौकी पर लगे बैरियर को तोड़कर फरार हुए बदमाशों का ट्रक से हुए एक्सीडेंट की एक रोडवेज कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायल बदमाशों को अपने कब्जे में ले लिया।