फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tmnchon trader beaten, robbed of cash

व्यापारी को तमंचों से पीटा, नगदी लूटी

Sat, 07 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 07 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Tmnchon trader beaten, robbed of cash
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के गंगोह में शुक्रवार की देर शाम तीन बदमाशों ने दुकान बंद कर रहे व्यापारी और वहां मौजूद एक पेंटर को तमंचों से आतंकित करते हुए गल्ले में रखी 4,800 की नगदी लूट ली।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचों की बटों से व्यापारी को घायल कर दिया। इसके बाद शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाश पैदल ही भाग गए।

नगर के मोहल्ला इशरा निवासी हंसराज की एचडीएफसी बैंक के निकट में पेंट की दुकान है। शुक्रवार की शाम पौने सात बजे वे दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे कि वहां पहुंचे एक युवक ने पेंट की डिब्बी मांगी।
विज्ञापन


जैसे ही वे अंदर गए तो अचानक दो बदमाश और दुकान पर पहुंच गए और तीनों ने अंदर घुस कर उन्हें दबोच लिया। इस दौरान दुकान में मौजूद नसीम पेंटर को भी बदमाशों ने निशाने पर ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को तमंचों से डराकर नगदी की मांग की। हंसराज के मना करने पर उसके साथ तमंचों की बटों से मारपीट की गई। इसके बाद बदमाश गल्ले में रखी 4800 की नगदी लेकर पैदल ही भाग गए।

लूट की वारदात से व्यापारियों में रोष है। व्यापारी सपा नेता शफीउल्ला अजमेरी के साथ कोतवाली पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस के समक्ष बढ़ते अपराधों पर रोष जताते हुए कार्रवाई की मांग की। 


कोतवाली प्रभारी की गैरमौजूदगी में एसएसआई सुशील सैनी ने मौके पर जा कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। थाने जाने वालों में मुख्य रूप से सलाह, सुशील धीमान, आदेश गोयल, मुकेश बंसल, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed