फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three sisters left studies for fear of Manchalo

मनचलों के डर से तीन बहनों ने पढ़ाई छोड़ी

Sun, 04 Sep 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 04 Sep 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
 एक ओर जिले में जहां बदमाश हावी हो रहे हैं। वहीं मनचलों ने भी लड़कियों और उनके परिजनों का जीना मुश्किल कर दिया है। मनचलों ने तीन बहनों का घर से निकलना तक दूभर कर दिया हुआ है। मामना थाना जनकपुरी क्षेत्र से जुड़ा है। लाचार मां ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर बेटियों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


एक होटल में गार्ड की नौकरी करने वाला व्यक्ति कई साल से बीमार हैं। वह अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ थाना जनकपुरी क्षेत्र में रहते हैं। उनका घर थाने से मात्र 200 मीटर दूर है। जब से बेटियां बड़ी हुई हैं, तब से मनचलों ने उनका चैन छीना हुआ है। पिता बीमार हैं और कोई भाई नहीं है। ऐसे में मनचले स्कूल और कोचिंग में जाते और लौटते हुए तीनों बहनों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। कई बार स्कूल जाते हुए छोटी बेटी का हाथ तक पकड़ चुके हैं।
विज्ञापन


मनचलों के डर की वजह से बीमार पिता अपनी बेटियों को स्कूल और कोचिंग में छोड़ने और लेने खुद जाते थे। मगर इसके बाद मनचलों ने घर के बाहर ही खड़े होना शुरू कर दिया। आरोप है कि मनचले घर के बाहर खड़े होकर बेटियों पर अश्लील टिप्पणी करते आ रहे हैं। इसे लेकर उनका मनचलों के साथ झगड़ा भी हो चुका है, जिसमें मनचलों ने परिजनों के साथ घर में घुसकर मारपीट की। पीड़िता ने थाना जनकपुरी से कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित परिवार पर ही दबाव बनाकर समझौता करा दिया। समझौता होने के बाद मनचलों ने पीड़िता के घर पर हमला कर दिया और रामलाल की पत्नी के कपड़े तक फाड़ दिए। 


पीड़िता दोबारा शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने उसे खदेड़ दिया। इसी वजह से मनचलों के हौसले बुलंद हैं, जिनकी वजह से बेटियां पढ़ाई छोड़कर घर बैठ गई हैं। पीड़िता तीनों बेटियों की सुरक्षा को लेकर वह चिंतित हैं। बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसके अलावा डीएम और एसएसपी को भी शिकायती पत्र सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed