फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three robbers loot revealed

तीन लुटेरों से कई लूट का खुलासा

Thu, 15 Sep 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Three robbers loot revealed
पकड़े गए लुटेरे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में दस दिन पूर्व नानौता के पैट्रोल पंप पर सेल्समैन से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गईं दो बाइक, तमंचे, नगदी एवं आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन


तीनों को गंगोह रोड पर बंद पड़े ढाबे से पकड़ा गया है। तीनों आरोपी इनामी बदमाश बताए जा रहे हैं। जबकि पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

नानौता स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर पांच सितंबर को बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन से हजारों की नगदी लूट ली थी। पेट्रोल पंप मालिक ने 40,000 रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पांच सितंबर को ही तीतरो मोड़ से बदमाशों ने एक बाइक लूटी। उसके बाद बदमाशों ने सात सितंबर को हंगावाली झाल से एक स्पलेंडर बाइक एवं 10,000 रुपये की लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक देहात जगदीश शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि इससे पूर्व इन्हीं बदमाशों ने 30 अगस्त को ग्राम छछरौली और टिकरौल के बीच पल्सर बाइक लूटी।

30 अगस्त को ही रामपुर मनिहारन में कोल्ड ड्रिंक्स की एजेंसी से 40,000 रुपये की लूट की। जबकि छह अगस्त को ओलरा और छछरौली के बीच 1000 रुपये, मोबाइल, गले की चेन, कानों के कुंडल, पैरों की पाजेब लूट ली।

उन्होंने बताया कि आरोपी एक के बाद धड़ाधड़ वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस की स्वाट टीम ने तीतरो मोड़ के पास गंगोह रोड पर बंद पड़े ढाबे से तीनों बदमाशों को पकड़ लिया।

पकड़े गए बदमाशों में थाना कैराना के ग्राम भूरा निवासी जावेद, रामपुर मनिहारन के ग्राम तुरमत खेड़ी निवासी सरवेज एवं फैजान को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए तीनों बदमाशों से पुलिस ने दो बाइक, तीन तमंचे, 8 कारतूस, दो चैन, कुंडल, टॉप्स, बाली, पाजेब बरामद की हैं। बरामद की गईं बाइकों में से एक बाइक चौसाना से और एक बाइक सहारनपुर से लूटी गई हैं।

उन्होंने बताया कि इनके एक साथी पुनीत को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि नानौता में एक पेट्रोल पंप को लूटने के बाद बदमाश नसरुल्लागढ़ में एक और पेट्रोल पंप को लूटने के लिए जा रहे थे। लेकिन रास्ते में उनकी बाइक में पंचर हो गया। जिस कारण वे दूसरा पेट्रोल पंप पर लूट नहीं कर सके।

गर्लफ्रेंड के लिए करते थे लूट एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अपनी गर्ल फ्रेंड के लिए लूट कर रहे थे। इनमें से एक आरोपी का प्रेम प्रसंग जेल में पहले से ही बंद एक बदमाश की बहन से है।


जबकि एक का अन्य स्थान पर अफेयर चल रहा है। पकड़े गए बदमाश लूटी गईं बाइक, आभूषण, मोबाइल को बेचने के लिए तीतरों जा रहे थे। रास्ते में कुछ देर के लिए ढाबे पर रुके। तभी पुलिस ने तीनों को धर दबोचा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed