फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three gangs alliance, prison-based dredging business

तीन गिरोह का गठबंधन, जेल से संचालित रंगदारी का धंधा

Fri, 07 Apr 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three gangs alliance, prison-based dredging business
जेल से रंगदारी का धंधा
सहारनपुर में जेल से ही रंगदारी चलने के कारोबार का एक बार फिर से खुलासा हुआ है। बदमाश जेल से ही फोन कराकर एवं अपने गुर्गों के माध्यम से एक दूसरे को संदेश दे रहे हैं और पूरा नेटवर्क बनाकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


देवबंद के चिकित्सक पर जानलेवा हमला करने वाले शार्प शूटर के पकड़े जाने पर इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हो गया है। जेल में सुरक्षित रहते हुए रंगदारी के इस कारोबार को बदमाश निश्चिंत होकर अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


एक बदमाश उत्तराखंड की चमोली जेल में बंद है, दूसरा दिल्ली की तिहाड़ जेल में और तीसरा पंजाब की पटियाला जेल में है। तीनों बिल्कुल विपरीत दिशा में हैं, लेकिन तीनों का नेटवर्क इतना बड़ा है कि योजना भी तैयार कर ली गई और अंजाम तक भी पहुंचा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी दिल्ली निवासी शार्प शूटर मंजीत ने बताया कि चमोली जेल में बंद सुशील गुर्जर, पटियाला जेल में बंद अमित भूरा और तिहाड़ जेल में बंद नीरज बवाना ने मिलकर चिकित्सक से रंगदारी मांगने की योजना बनाई।

इस योजना को तीनों के गैंग में शामिल गुर्गों के माध्यम से संदेश भेजे गए। पेशी पर जाते समय मुलाकात में पूरी योजना तैयार की गई। उसके बाद अमित भूरा ने डाक्टर अनुज गोयल से रंगदारी मांगी।

रंगदारी नहीं मिलने पर हमला करने का संदेश दिया।  उन्हें डॉक्टर को सिर्फ घायल कर दहशत में लाना था, जान से नहीं मारना था। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बदमाशों के गैंग का आपस में संपर्क रहता है और दूसरे क्षेत्र में किसी घटना को करने के लिए एक दूसरे के गैंग के गुर्गों का सहारा लिया जाता है।

बदमाश संदेशों के माध्यम से अथवा पेशी पर आते समय किसी प्रकार मिलकर एक दूसरे को काम सौंपते हैं। यहां भी अमित भूरा ने नीरज बवाना गैंग से मिलकर उनसे घटना को अंजाम दिलाया।


आईएमए के अध्यक्ष ने आभार जताया ः आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा. रविंद्र राणा ने डाक्टर पर हमले के शूटर के पकड़े जाने पर पुलिस का आभार जताया। उन्होंने एसएसपी लव कुमार से मिलकर घटना का खुलासा किए जाने पर आभार जताया तथा दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed