फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers got two thieves caught

Sonipat News: ग्रामीणों ने दो चोर पकड़वाए

Tue, 25 Aug 2026 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Villagers got two thieves caught
साल्हावास। क्षेत्र के गांव सुंदरहेटी में चोरी का अजीब मामला सामने आया है। महराणा गांव का युवक अंकित कथित तौर पर बबली के पास चिट्टा खरीदने आया था। रास्ते में उसे एक कंडम स्कूटी खड़ी मिली। अंकित ने वहां मौजूद एक प्रवासी कबाड़ी से स्कूटी का सौदा कर उसे कबाड़ी की गाड़ी में रखवा दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान पड़ोसियों ने स्कूटी के असली मालिक को सूचना दी। ग्रामीणों ने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कबाड़ी तथा युवक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान अंकित ने पुलिस और ग्रामीणों के सामने बताया कि वह सामान लेने आया था। ग्रामीणों के पूछने पर उसने कथित तौर पर बताया कि वह बबली के पास चिट्टा लेने आया था। युवक ने यह भी कहा कि वह पहले दो दिन यहां से चिट्टा ले जा चुका है और करीब डेढ़-दो महीने पहले भी यहां से चिट्टा लेकर गया था।
विज्ञापन


हालांकि, थाना प्रभारी ने मामले में कोई पुष्टि नहीं की है। इस घटनाक्रम से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में पुलिस की गाड़ी और पुलिसकर्मी युवकों को वाहन में बैठाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि युवक द्वारा पुलिस और ग्रामीणों के सामने चिट्टा खरीदने तथा नशा बेचने की बात कहे जाने के बावजूद स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी देने से क्यों बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed