फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Damaged road near Khatik Dharamshala causes trouble.

Sonipat News: खटीक धर्मशाला के पास टूटी सड़क बनी परेशानी का कारण

Tue, 25 Aug 2026 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Damaged road near Khatik Dharamshala causes trouble.
बेरी। शहर के शिव चौक पर सड़क की खराब हालत लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। चौक पर बना गहरा और चौड़ा गड्ढा कई बार विभाग की ओर से भरा जा चुका है, लेकिन कुछ समय बाद ही सड़क दोबारा उखड़ जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिव चौक शहर का व्यस्त स्थान है और यहां से दिनभर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क पर गड्ढा होने के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी से निकलना पड़ता है। खासकर दुपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थान परेशानी भरा बना हुआ है। गड्ढे के आसपास सड़क की सतह भी जगह-जगह से टूट चुकी है और बजरी बिखरी हुई है। बेरी निवासी सुनील, राजू, मनीष, संदीप, गोपाल, प्रेम आदि का कहना है कि विभाग की ओर से पहले भी कई बार इस गड्ढे को भरने का काम कराया गया, लेकिन मरम्मत लंबे समय तक टिक नहीं पाई। दुकानदारों और राहगीरों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि केवल गड्ढे में अस्थायी तौर पर सामग्री डालने के बजाय सड़क की स्थायी मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि बार-बार मरम्मत कराने से समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सड़क की हालत को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर उचित तकनीकी तरीके से सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए ताकि लोगों को बार-बार होने वाली परेशानी से राहत मिल सके। बेरी निवासी राजीव उर्फ काले ने बताया कि बेरी की खटीक धर्मशाला के पास जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ करीब 3 माह तक सड़क को वन-वे करके बनाया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही सड़क की हालत खराब हो गई। यहां से सुबह के टाइम में स्कूल के बच्चों की बसें भी गुजरती हैं और जिससे हादसा होने का भय रहता हैं। प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से अधिकारी भी गुजरते है, लेकिन उनको यह टूटी हुई सड़क नजर नही आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शिव चौक व खटीक धर्मशाला के पास सड़क की खराब हालत होने का मामला संज्ञान में आया हैं। सीवर की लाइन होने के कारण यह सड़क बार-बार खराब हो रही हैं। जल्द ही मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा और समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। आमजन व वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने की जाएगी।

अरुण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed