{"_id":"6a8caf71f9a5deae7d0cc8dd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-156394-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बाइकों में टक्कर किसान की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बाइकों में टक्कर किसान की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
फोटो- 50- सफीपुर सीएचसी में भर्ती घायल निर्मला। संवाद
चकलवंशी। गंगा एक्सप्रेसवे पर ससुराल से लौट रहे बाइक सवार दंपती की सामने से आ रही बाइक में टक्कर हो गई। घटना में दंपती गंभीर घायल हो गए। एंबुलेंस से सफीपुर सीएचसी ले जाया गया, डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
माखी थानाक्षेत्र के बाजीखेड़ा गांव निवासी बाबूलाल (44) खेती करते थे। सोमवार को पत्नी निर्मला (42) को बाइक पर बिठाकर सफीपुर के नयाखेडा ससुराल गए थे। रात करीब आठ बजे बारिश के दौरान गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से घर जाते समय सफीपुर की ओर जा रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दंपती घायल हो गए जबकि दूसरी बाइक सवार गाड़ी छोड़कर भाग गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से दंपती को सफीपुर सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने बाबूलाल को मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी निर्मला का इलाज चल रहा है।
सूचना पर बेटे मनोज, अनुज, मनोहर और बेटी अंजू बेहाल हैं। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइकों को कब्जे में लिया गया है। महिला का इलाज चल रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फरार बाइक सवारों का पता लगाया जा रहा है।