फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   This letter was sent to the NIA in the information of the intrusion of intestines

आंतकियों के घुसने की सूचना में एनआईए को भेजा था ये पत्र

Sat, 09 Dec 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 09 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
This letter was sent to the NIA in the information of the intrusion of intestines
एनआईए को भेजा गया पत्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला बेरीबाग निवासी आनंद राज ने एनआईए को भेजे गए फैक्स में लिखा है कि सहारनपुर में जो आतंकी घुसे हैं वे संसद पर हमला करने वाले आतंकी संगठन, अलकायदा तथा हिजबुल से जुड़े हैं। जो आत्मघाती एवं बम विस्फोट करेंगे।
विज्ञापन


एटीएस एवं जनकपुरी पुलिस ने आतंकियों की झूठी सूचना देने के आरोपी आनंद राज उर्फ नंदू के पास से भेजे गए फैक्स की मूल प्रति एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने देश के विभिन्न इलाकों समेत सहारनपुर के देवबंद, सरसावा एयरफोर्स स्टेशन एवं रिमाउंट डिपो में विस्फोट किए जाने की फैक्स से सूचना दी थी।
विज्ञापन


भेजे गए फैक्स में आनंद राज ने लिखा है कि सहारनपुर एवं अन्य स्थानों पर आत्मघाती तथा बम विस्फोट कर घटनाओं को अंजाम देने वाले आतंकी संसद भवन पर हमला करने वाले संगठन जैद, जाहिद, जुम्मन व हिजबुल अलकायदा से संबंधित हैं। ये मानव बम, महिला एवं बच्चे तस्करी करते हैं तथा हथियार मुंबई से स्मगल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग अंडर वाटर सबमरीन रेकी के इक्यूपमेंट से संबंधित है। इनके प्रमुख इलाके मंगल नगर, सहारनपुर में बेरीबाग, शिव नगर समेत कई इलाके हैं। भेजे गए फैक्स में आनंद राज ने यह भी लिखा कि फैक्स प्राप्त होते ही एक दो प्रति सरसावा एयरफोर्स स्टेशन, रिमाउंट डिपो, दिल्ली मुख्यालय एवं लखनऊ मुख्यालय पर अवश्य दें तथा सैन्य कार्रवाई करें।


यहां पुलिस निष्क्रिय है। तुरंत टीम रवाना करें तथा पूरे इलाके में बम स्क्वायड से सघन तलाशी की जाए। आनंद ने अपना फोन नंबर लिखकर संपर्क करने के लिए भी कहा। उसने अपना आधार कार्ड भी फैक्स किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed