फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   This is the robber who robs the vehicle by feeding the addictive substance

ये है नशीला पदार्थ खिलाकर वाहन लूटने वाले बदमाश

Sat, 14 Apr 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Sat, 14 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
This is the robber who robs the vehicle by feeding the addictive substance
पकडे गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में मिर्जापुर पुलिस, स्वाट एवं अभिसूचना विंग की टीम ने मुठभेड़ के बाद चालक, क्लीनर को बेहोश कर ट्रक लूटने के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ट्रक, एक कैंटर एवं एक मोटरसाइकिल के अलावा लूटा गया लगभग पांच लाख रुपये का सनमाइका भी बरामद किया है। 
विज्ञापन


मिर्जापुर थाना क्षेत्र में पुलिस को ट्रक लूट गिरोह के होने की सूचना मिल रही थी। गिरोह को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को संजय पांडेय के नेतृत्व में स्वाट टीम एवं जर्रार हुसैन के नेतृत्व में अभिसूचना विंग की टीम ने मिर्जापुर पुलिस के साथ जगह-जगह चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को उसंड रोड पर हलालपुर वाले बाग में कुछ लोगों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस को देखते ही बाग में मौजूद लोग पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे, लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम साजिद निवासी सहाबुद्दीन रोड इस्लामाबाद, मुजफ्फरनगर, सोनू उर्फ अदनान निवासी फूल वाली गली गोमजी रोड नगर कोतवाली, सहारनपुर, शोएब उर्फ डेंजर निवासी पुल जोगियान समादार, सहारनपुर, अमनप्रीत उर्फ मोंटू निवासी लखपत भवन सदर कोतवाली, सहारनपुर, रजाउर्रहमान निवासी वर्धमान कालोनी, कोतवाली देहात, सहारनपुर, बलजीत सिंह उर्फ टल्ली निवासी देहरादून रोड, सहारनपुर तथा राकेश चौकीदार निवासी ग्राम कादर सहारनपुर बताया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक ट्रक 10 टायरा, एक कैंटर, एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, ट्रक समेत लूटी गई लगभग पांच लाख रुपये की सनमाइका,  16 हजार रुपये नकद, दो तमंचे, कारतूस एवं एक चाकू बरामद किए हैं।

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के दो साथी कासिफ निवासी डिफेंस कालोनी, बेहट रोड सहारनपुर तथा गुलफाम उर्फ हड्डी निवासी लिंक रोड सहारनपुर फरार होने में कामयाब हो गए।

दोनों 25 हजार के इनामी हैं। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुनसान जगह पर खड़े वाहनों को चोरी करते थे एवं लूटते थे। लूटने के लिए चालक एवं क्लीनर को तमंचे से आतंकित कर नशे की गोली खिलाकर बेहोश कर देते थे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 

 लूट के आरोपियों में आरटीओ कर्मी शामिल
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन लूटने एवं उनके फर्जी कागज बनवाकर बिकवाने का कार्य आरटीओ कार्यालय सहारनपुर में तैनात कर्मचारी रजाउर्रहमान करता था। आरटीओ कर्मी इंजन नंबर एवं चेसिस नंबर बदलकर वाहनों के फर्जी कागज बनवाता था। जिन गाड़ियों के कागज बन जाते थे, उन्हें बेच दिया जाता था। जिनके कागज नहीं बन पाते थे, उन्हें कटवाकर पुर्जों को अलग-अलग कर बेच दिया जाता था। 

 लूट के बाद बाग में खड़े करते थे वाहन 
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि गाड़ियों को लूटने के बाद कासिफ व गुलफाम वाहनों को ट्रांसपोर्टर मोंटी सरदार और बलजीत के गोदाम में खड़े करते थे। कागज बनने में कहीं कठिनाई आती है तो गाड़ियों को गुलफाम अपने स्तर से अलग अलग स्थानों पर काटकर स्क्रैप के रुप में अलग अलग जगहों पर बेच देता। गाड़ी काटने के लिए ग्राम कादरपुर थाना बेहट के सुनसान आम की बाग में चौकीदार राकेश को चुपचाप पैसों का लालच देकर गाड़ी को काटा जाता था। 

 इन घटनाओं का हुआ खुलासा 
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व 62 फुटा रोड मंडी कोतवाली से एक बोलेरो पिकअप बुक करके मिर्जापुर थाना क्षेत्र मेें ले गये, जहां पर ड्राइवर को चाय में नशे की गोली मिलाकर बेहोश कर दिया तथा गाड़ी लूट ली। 
करीब एक माह पहले 62 फुटा रोड से एक मारुति कार चोरी की थी। जो मोंटी सरदार के गोदाम पर काटकर बेच दी गई। 
- देहरादून में गिरफ्तार सलमान द्वारा सिडकुल हरिद्वार से एक ट्रक लेकर जिरकपुर चंडीगढ़ ले जाया गया। जिसे सोनू व शोएब उर्फ डेंजर ने साजिद के साथ मिलकर लूट लिया गया था।
- करीब चार माह पूर्व कोतवाली देहात क्षेत्र से सनमाइका से लदी हुई बोलेरो पिकअप को सोनू, सलमान, कासिफ व गुलफाम हड्डी द्वारा चुराकर गाड़ी मोंटी सरदार के गोदाम पर कटवा दी गई तथा माल को गोदाम में ही छुपा दिया गया था। सनमाइकाको बरामद कर लिया गया है। 

- करीब आठ माह पूर्व सलमान एवं साजिद ने एक बोलेरो पिकअप लाकर रात में मोंटी सरदार के गोदाम पर 50 हजार रुपये मेें बेचकर कटवा दी थी। 
इसके अलावा पूछताछ में आरोपियों ने दस अन्य गाड़ियों को अलग अलग स्थानों से चोरी करकेे कटवाए जाने तथा फर्जी बिल बनाकर दिल्ली के माया बाजार में स्क्रैप के रूप में बेचे जाने की जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed