फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   These are the vicious people who used to take brass with real gold

ये है वे शातिर जो असली सोना लेकर पीतल देते थे

Sat, 19 May 2018 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर Updated Sat, 19 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
These are the vicious people who used to take brass with real gold
सहारनपुर में पकडे़े गए ठग। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में सराफा व्यापारियों से सोने के आभूषण लेकर पीतल देकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगे गए 222 ग्राम सोने के आभूषण एवं नकली सोना भी बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने अपना नाम प्रवीण वर्मा उर्फ दीपक जैन निवासी कुरड़ी थाना देवबन्द, हाल पता-सोना अर्जुनपुर थाना नानौता, शुभम वर्मा निवासी संबलहेड़ी थाना रामपुर मनिहारान तथा मोहित वर्मा निवासी संबलहेड़ी थाना रामपुर मनिहारान बताया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से 162 ग्राम सोने की बालियां और लौंग, 10 ग्राम सोने की बालियां, 50 ग्राम सोने की शुद्ध रवा टिक्की, 47 ग्राम सोने के नगीनों की वेस्टेज एवं 3 रवा पीली धातु की सोने जैसी पीतल की टिक्कियां बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद किए गए सोने की कीमत लगभग साढ़े पांच लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी कई बार सराफ से ठगी कर चुके हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी भी सराफ ही हैं। उन्होंने पंजाब के तरणताल रोड अमृतसर निवासी चरणजीत सिंह से 12 मई को लगभग साढ़े छह लाख रुपये के सोने के आभूषण ठग लिए थे।  

इन लोगों से हुई ठगी
पंजाब के तरणताल रोड अमृतसर निवासी चरणजीत से 12 मई को लिंक रोड बेरीबाग के पास कुछ लोगों ने धोखाधड़ी करके 357 ग्राम सोने के बने आभूषण ले लिए और उन्हें इंतजार करने के लिए बैठाकर रफूचक्कर हो गए। शहर के सराफ साउद राणा से 9 नवंबर 2017 को सर्राफा को कस्बा रामपुर में एक कमरे पर बुलाकर उससे करीब 70 ग्राम सोने की धोखाधड़ी की गई। 

किराए पर मकान में सराफ को बैठाकर भाग जाते थे आरोपी 
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी ठगी के लिए पाश कालोनी में किराए पर कमरा लेते थे और सराफा व्यापारी को किराए के कमरे पर ही बुलाते थे। उसके बाद उससे मंगाए गए आभूषण को लेकर चेक कराने के बहाने लेकर रफूचक्कर हो जाते थे। सराफा व्यापारी आरोपियों का ही मकान समझकर इंतजार करता रह जाता था। लिंक रोड पर भी इसी प्रकार घटना को अंजाम दिया तथा रामपुर मनिहारान में ही इसी प्रकार धोखा देकर सोने की ठगी की।

 गूगल पर तलाशते थे थोक के सराफा व्यापारियों के नंबर 
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी गूगल पर थोक के सराफा व्यापारियों के फोन नंबर तलाश करते थे। फिर उन पर फोन करके अपने पास 90 प्रतिशत वाला कच्चा सोना बताकर उनसे सोने के आभूषण बनवाने की बात करते थे और आभूषण मंगवाते थे।


 नाम और पता बदलकर करता था ठगी 
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवीण वर्मा मूल रूप से देवबंद का रहने वाला है, लेकिन कभी भी ठगी के लिए उसने देवबंद में आपने घर का कभी पता नहीं दिया। वह किराए पर मकान लेकर उसका पता देता था। कभी वह दीपक जैन के नाम से सराफा व्यापारियों को बुलाता था तो कभी संजय वर्मा के नाम से बुलाता था। इसके साथ इसका साला शुभम वर्मा भी उसके इस काम में सहयोग करता था। शुभम छीलन का काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed