{"_id":"5904e82e4f1c1b621dc0d80b","slug":"theft-in-the-shop-reveals-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में चोरी का खुलासा, तीन दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में चोरी का खुलासा, तीन दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश और बरामद माल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में चार दिन पूर्व दिल्ली रोड हाईवे पर स्थित इलेक्ट्रानिक की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन चोरों को पकड़ने के साथ ही चोरी गया माल बरामद करने का दावा किया है।
नगर में दिल्ली रोड हाईवे पर स्थित मनोज कुमार की शिवा इलेक्ट्रानिक का शोरूम है। 25 अप्रैल की रात को चोरों ने शोरूम का शटर फाड़ कर 10 बैटरे, 10 इंवर्टर, सोलर प्लेट और पांच हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस इस घटना की जांच में जुटी थी।
एसओ ने बताया कि रात चकवाली गांव के रास्ते पर गश्त के दौरान रजबाहे की पुलिया से पुलिस ने बिलाल पुत्र रियासत, आरिफ पुत्र अशरफ, आजम पुत्र रफीक को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए धर दबोचा।
विज्ञापन
पुलिस ने जब पकड़े गए युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने शिवा इलेक्ट्रानिक शोरूम में की गई चोरी में शामिल होना कबूल लिया। साथ ही उन्होंने 26 अप्रैल को देवबंद रोड स्थित ब्लाक संसाधन केन्द्र से भी एक बैटरा और एक इंवर्टर चोरी करने की घटना कबूली।
पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर 6 बैटरे, तीन इंवर्टर, एक सोलर प्लेट और तीन हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया है। चोरों को पकड़ने वाली टीम में प्रशिक्षु सीओ यतेंद्र नागर, कोतवाल वेदपाल गिरी, एसएसआई तुफान सिंह भाटी, एसआई मनोज कुमार, कांस्टेबल रोबिन, साजिद, ओमबीर शामिल रहे।