{"_id":"58d16f074f1c1ba06e1a1119","slug":"the-younger-brother-did-the-murder-of-the-elder","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई ने ही कर दिया बड़े का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटे भाई ने ही कर दिया बड़े का कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
हत्या की जानकारी देता हत्यारोपी भाई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में शादी से ठीक एक दिन पहले ग्राम मवींखुर्द में हुई मिंटू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबंधों और परिजनों के साथ बेरहमी से मारपीट करने से आजिज आकर मिंटू के छोटे भाई सुरजीत ने ही हत्या की थी।
पुलिस ने सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रिश्ते के भाई राजू और रिश्ते की ही एक भाभी की पुलिस तलाश कर रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवीखुर्द में एक फरवरी की रात को लापता हुए मिंटू पुत्र प्रकाश का 2 फरवरी को गांव के ही पास एक खेत से शव बरामद हुआ था।
उसके सिर में भी चोट लगी हुई थी। जबकि उसकी 3 फरवरी को शादी होनी थी। सभी रिश्तेदार उसके घर में आए हुए थे। हत्या का मामला मिंटू के बड़े भाई रविंद्र ने अज्ञात में दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार की शाम को शक के आधार पर मिंटू के छोटे भाई सुरजीत को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, तो उसने पूरा राजफाश कर दिया। कोतवाल मुनेंद्र ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सुरजीत ने बताया कि उसने अपने रिश्ते के एक भाई और रिश्तेेे में लगने वाली भाभी के साथ मिलकर अपने बड़े भाई मिंटू की गोली मारकर हत्या की है।
उसने बताया कि मिंटू का एक महिला रिश्तेदार के साथ अवैध संबंध थे जिसका वह विरोध कर रहे थे। महिला भी परेशान हो गई थी और महिला के परिजन भी परेशान थे। इसके अलावा मिंटू अपने मां और पिता के साथ मारपीट करता था, जो बर्दाश्त नहीं होता था।
इसलिए उसने रिश्तेदार महिला और रिश्ते के भाई के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा और शादी से एक दिन पहले उसे महिला के बहाने खेत में बुलवाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया है।
सुरजीत ने बताया कि मिंटू के एक रिश्तेदार महिला से अवैध संबंध थे। जबकि उसके रिश्ते में भाई लगने वाले राजू के भी उस महिला के साथ अवैध संबंध थे। राजू को भी मिंटू खटकता था और महिला के परिजन भी परेशान थे। सभी जगह बदनामी हो रही थी। इसलिए उसने राजू और महिला को भी अपने षड्यंत्र में शामिल कर उसकी हत्या कर दी।
सुरजीत ने बताया कि मिंटू बेरहमी से उसकी मां और पिता के साथ मारपीट करता था। मां के बाल पकड़कर गांव में घसीटता था। पूरे गांव के लोग उसे बुरा भला कहते थे, लेकिन वह नहीं मान रहा था। पिता की भी कई बार जमकर पिटाई कर डाली। इससे पूरा परिवार क्षुब्ध हो गया था। उसे मिंटू की हत्या का कतई अफसोस नहीं है।
पुलिस पूछताछ में सुरजीत ने बताया कि एक फरवरी को जब मिंटू की हरकतें बर्दाश्त नहीं हुई तो उसने मिंटू की हत्या करने की ठान ली। जिस महिला से मिंटू के अवैध संबंध थे उसे बुलाया और रिश्ते के भाई राजू को भी बुलाया।
वह तुरंत तैयार हो गया। राजू के भी उसी महिला से अवैध संबंध थे और वह भी मिंटू को रास्ते से हटाना चाहता था। इसलिए तीनों ने षड्यंत्र के तहत महिला के माध्यम से मिंटू को खेत में बुलाया।
जब मिंटू महिला के पीछे-पीछे खेत में गया तो उसके पीछे सुरजीत और राजू भी चल पड़े। खेत में पहुंचते ही उसने मिंटू पर तमंचे से फायर कर दिया। एक गोली उसकी कमर में लगी। वह उठकर भाग, तो उसने दूसरा फायर कर दिया।
मिंटू कुछ दूर जाकर गिर पड़ा। उसके बाद महिला ने उसके सिर में ईंट मार दी और उसने मफलर से गला घोंट दिया। फिर अपने-अपने घर चले गए।