{"_id":"6ac8dec4c87693b96100df90","slug":"for-delhis-attention-organizer-arrested-in-gurugram-for-hosting-a-liquor-party-and-playing-a-dj-set-without-a-permit-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103742-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के ध्यानार्थ : गुरुग्राम में बिना परमिट शराब पार्टी, डीजे बजाने पर आयोजक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के ध्यानार्थ : गुरुग्राम में बिना परमिट शराब पार्टी, डीजे बजाने पर आयोजक गिरफ्तार
विज्ञापन
-बृहस्पतिवार रात भोंडसी थाना पुलिस ने की कार्रवाई
-आरोपी यशस्व गुप्ता ने जन्मदिन पर आयोजित की थी पार्टी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नयागांव स्थित बिग ट्री विला में बिना परमिट शराब परोसने और देर रात तक डीजे बजाने के आरोप में पुलिस ने पार्टी आयोजक को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार रात की गई कार्रवाई के बाद 28 वर्षीय यशस्व गुप्ता के खिलाफ भोंडसी थाना में आबकारी अधिनियम और कोटपा अधिनियम, 2003 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार रात भोंडसी थाना की टीम नयागांव के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बिग ट्री विला में तेज आवाज में डीजे बजाकर पार्टी की जा रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां करीब 20 से 30 लोग शराब पीते मिले। पुलिस को देखकर वे शराब छोड़कर मौके से भाग गए। टीम ने पार्टी आयोजक यशस्व गुप्ता को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पश्चिमी दिल्ली का निवासी है और वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर-67 स्थित विक्ट्री वैली में रहता है। वह शराब परोसने और डीजे बजाने के लिए कोई वैध परमिट या लाइसेंस नहीं दिखा सका।
शराब और पांच हुक्के बरामद-
पुलिस ने मौके से विभिन्न ब्रांड की शराब और बीयर की बोतलें बरामद कीं। इसके अलावा पांच हुक्के भी मिले। नियमानुसार शराब के नमूने लेकर शेष शराब और खाली बोतलों को अलग-अलग पैक कर कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का जन्मदिन था। उसने इसी अवसर पर बिग ट्री विला में पार्टी आयोजित की थी। आरोप है कि पार्टी में बिना अनुमति शराब परोसने और देर रात तक डीजे बजाने की व्यवस्था की गई थी।