फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand for deployment of traffic personnel at Mandi

Dehradun News: मंडी चौक पर जाम से निजात दिलाने को ट्रैफिक कर्मी तैनात करने की मांग

Fri, 09 Oct 2026 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 09 Oct 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Demand for deployment of traffic personnel at Mandi
- मोड़ पर वाहनों की टक्कर होने का खतरा, ट्रैफिक लाइट लगाने का भी दिया सुझाव
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। क्षेत्र के मंडी चौक पर बार-बार लगने वाले जाम से वाहन चालक और स्थानीय लोग परेशान हैं। मंडी की ओर मुड़ने वाले मोड़ पर यातायात नियंत्रित करने की व्यवस्था न होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय व्यापारियों ने ट्रैफिक कर्मी तैनात करने या ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग की है।
मंडी में दिनभर सामान उतारने और ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इनमें बड़े वाहन भी शामिल हैं। इनके आने-जाने के दौरान चौक पर यातायात बाधित होता है और वाहनों की कतार लग जाती है। इससे राहगीरों, दुकानदारों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है। व्यापारी राजिक मंसूरी का कहना है कि यहां यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन

मंडी की ओर से आ रहे बड़े वाहनों के सामने आ जाने पर मुख्य मार्ग पर दौड़ने वाले वाहन चालकों को कई बार अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। इससे वाहनों के आपस में टकराने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय व्यापारी दीपक वर्मा ने कहा कि इस स्थान पर ट्रैफिक कर्मी की नियमित तैनाती होना आवश्यक है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि चौक पर पीआरडी या होम गार्ड की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed