फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The two dead bodies are found in the big canal

बड़ी नहर में दो शव मिलने से सनसनी

Wed, 22 Feb 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 22 Feb 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
The two dead bodies are found in the big canal
परवेज (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शुक्रवार को अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ने के लिए गया युवक ससुराल से ही लापता हो गया। मंगलवार को उसका शव नहर में पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर दी है। जबकि चिलकाना रोड स्थित बड़ी नहर पर लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के नया बाजार निवासी परवेज उर्फ शानू शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी शबाना को लेकर शहर के मोहल्ला रांघड़ों के पुल के नजदीक उसके मायके छोड़ने के लिए गया था। तभी से परवेज लापता हो गया। परिजनों ने ससुराल में जाकर परवेज के बारे में जानकारी ली। आरोप है कि ससुरालियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने परवेज की हर संभावित जगह पर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


जिस पर उन्होंने नगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी। मंगलवार की सुबह कुतुबशेर थाना क्षेत्र स्थित बड़ी नहर में एक शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शिनाख्त कराई तो परवेज के रूप में शव की पहचान की गई। पुलिस ने परवेज की पत्नी को भी शिनाख्त के लिए बुलवाया। आरोप है कि पत्नी शबाना ने शिनाख्त के लिए आने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परवेज के बड़े भाई वसीम ने बताया कि परवेज का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। जिस कारण परवेज अपनी पत्नी शबाना को लेकर उसके मायके में उसके परिजनों से बात करने के लिए गया था। जिससे परिजन शबाना को समझा दें। लेकिन परवेज वहां से वापस नहीं लौटा। जब वे परवेज को तलाश करने के लिए परवेज की ससुराल पहुंचे तो पहले तो उन्होंने बताने से ही इंकार कर दिया, बाद में उन्होंने कहा कि वह शबाना को छोड़ने के बाद यहां से चला गया। उन्हें नहीं पता कहां गया, खुद ही ढूंढ लें। वसीम ने ससुरालियों पर हत्या कर नहर में फेंकने की आशंका जताई है। 

उसका कहना है कि परवेज के चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुतुबशेर थाना प्रभारी जितेंद्र कालरा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। 


आधार कार्ड से हुई पहचान 
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में चिलकाना रोड पर बड़ी नहर के निकट एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी जेब में मिले आधार कार्ड, पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त मोहम्मद हनीफ निवासी ग्राम ठकरानी, विकास नगर उत्तराखंड के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार हनीफ सहारनपुर में काफी समय से अपने मित्रों एवं रिश्तेदारों के यहां आना जाना था। वह दो दिन पहले ही अपने घर से निकले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed