फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The swindle costly

महंगी पड़ गई ठगी

Wed, 27 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 27 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
The swindle costly
ठग को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में करीब 20 हजार रुपये का कीमती मोबाइल फोन दिखाकर लोगों से झांसे से 5-10 हजार रुपये ऐंठकर कांच का टुकड़ा थमा देने वाले एक आरोपी को लोगों ने दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई की। फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन


गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव नल्हेड़ा बेदबेगमपुर निवासी सुनील अपने साथियों के साथ लक्सर में राज मिस्त्री का काम करता है। मंगलवार को वह लक्सर से लौटा था।

ट्रेन से उतर कर वह स्टेशन के बाहर बस स्टैंड पर पहुंचा तो एक युवक ने धीरे से पांच हजार रुपये में 20 हजार रुपये वाला स्मार्ट फोन देने का ऑफर किया।

फोन देख लालच में आए सुनील ने जैसे जेब से नोट निकालकर गिनने शुरू किए तो ठग ने मोबाइल का बैग बदल दिया और वहां खोलकर न देखने की हिदायत भी दी। जनमंच प्रेक्षागृह के सामने सुनील ने बैग खोला तो उसमें मोबाइल की साइज का कांच का टुकड़ा निकला। 
विज्ञापन


सुनील और उसके साथी ठग की तलाश में वापस बस स्टैंड पर आए। इत्तेफाक से ठग एक अन्य व्यक्ति को ठगने में लगा था। सुनील और उसके साथियों ने उसे पकड़ लिया और धुनाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार और उनकी टीम पहुंची गई और ठग को हिरासत में लिया। पकड़े गए ठग ने अपना नाम जहांगीर पुत्र फरजमा अली निवासी खालापार मुजफ्फरनगर बताया है। उधर, चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुुमार ने ठग का चालान कर देने की पुष्टि की।


पकड़े गए जहांगीर ने बताया कि कुछ समय पहले वह दिल्ली गया था। वहां उसके साथ इसी तरह की ठगी हुई थी। उसके बाद उसने भी लोगों को इसी तरह ठगना शुरू कर दिया। उसके पास आधा दर्जन से अधिक मोबाइल आकार के कांच के टुकड़े मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed