फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The raw alcohol will ruin

बर्बाद कर देगी ये कच्ची शराब

Fri, 02 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 02 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
The raw alcohol will ruin
शराब के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में कच्ची शराब की गांव में बिक्री व कसीदगी के खिलाफ नंदपुर की महिलाओं ने बुधवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


महिलाओं ने एसडीएम से गुहार लगाई कि वे गांव में इस धंधे को करने वालों पर अंकुश लगवाएं ताकि उनके बच्चे नशे की गर्त में जाने से बच सके । ग्राम प्रधान महिपाल सैनी की अगुवाई में काफी संख्या में महिलाएं तहसील पहुंची।

यहां उन्होंने कच्ची शराब का धंधा करने वालों एवं पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि गांव में बेखौफ कच्ची शराब बेचने एवं कसीदगी करने का कारोबार चल रहा हैं। इससे गांव के बच्चे तक नशे की लत का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि गांव में नशे की हालत में कई युवक आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं। महिलाओं ने एसडीएम हीरालाल यादव के समक्ष पुलिस पर खुलेआम आरोप लगाया है कि शिकायत करने पर  गांव आने वाले पुलिस कर्मी बिना कार्रवाई लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि उनके द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में जो नाम हैं जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सीओ व थानाध्यक्ष  को पत्र भेजा जा रहा है।

प्रदर्शन करने वालों में राजदुलारी, सुरती,  मिमला, शिक्षा, ओमबती, चंद्रवती, सुल्तानी, सवीता, सुलोचना, केला, उर्मिला, मुन्नी आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed