{"_id":"581e3f5c4f1c1bd635437cff","slug":"the-police-arrest-two-vicious-smoothie","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दबोचे दो शातिर ठग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दबोचे दो शातिर ठग
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 06 Nov 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर पुलिस द्वारा पकडे़ गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी अभिलेखों के आधार पर बैंकों से लोन लेकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने धर दबोचा। हालांकि इस दौरान उनका एक साथी पुलिस को गच्चा देकर भागने में सफल रहा।
छुटमलपुर स्थित सर्वयूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक भूपेंद्र पाल ने आरोप लगाया कि कुछ लोग बैंक में फर्जी दस्तावेज देकर किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर छह लाख रुपये का लोन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने थाना फतेहपुर थाना में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर विष्णु चंद्र गौतम ने बताया कि एसओ फतेहपुर राजेंद्र को शुक्रवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि सहारनपुर रोड स्थित नानका में एक होटल पर कुछ लोग बैठे हैं।
ये फर्जी नकल, राशनकार्ड, आधारकार्ड, पहचानपत्र लगा कर बैंकों से लोन लेकर ठगी करते हैं। इसके बाद होटल पर छापामारी की गई तो वहां से दो लोग सुनील पुत्र सुरेश चंद और जावेद पुत्र जिंदा हसन गांव मथाना थाना फतेहपुर को धर दबोचा गया।
विज्ञापन
इस दौरान उनका एक साथी सुधीर पुत्र देशराज निवासी गांव जीवाला मौके से फरार होने में सफल रहा। इनके पास से फर्जी मुहर, फर्जी पहचान पत्र, फर्जी आधार कार्ड, फर्जी खतौनी और काफी व्यक्तियों के फोटो बरामद किए हैं।
सीओ ने बताया कि मथाना की बजाय सभी अभिलेखों में अपना गांव चमारीखेड़ा दर्शाकर जाली दस्तावेज तैयार कर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर बैंकों से पैसे निकालते हैं। सर्वयूपी ग्रामीण बैंक छुटमलपुर से भी छह लाख रुपये निकालने की फिराक में थे। आरोपियों से अभी पूछताछ की जा रही है कि कहां-कहां से कितने-कितने पैसे निकाले हैं।