फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The peaks of 10 women cut off in 24 hours

24 घंटे में कटीं 10 महिलाओं की चोटियां

Thu, 10 Aug 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 10 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
The peaks of 10 women cut off in 24 hours
कटी चोटी दिखाती महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
सहारनपुर में शहर हो या देहात, चोटी कटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार की रात से बुधवार रात तक सिर्फ 24 घंटे के भीतर जिले मेें चोटी कटने की दस घटनाएं हो  गई।

इनमें तीन घटनाएं सहारनपुर शहर में, गंगोह में तीन, बड़गांव में  दो और चिलकाना तथा बिहारीगढ़ में एक महिला की चोटी कटी। मनोचिकित्सकों की मानें तो  अंधविश्वास से जकड़े परिवारों में ही यह घटनाएं हो रही हैं, जबकि संपन्न वर्ग में कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन


सहारनपुर में सुबह 6 बजे कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शारदा नगर वाल्मीकि कालोनी में अपने मायके में आई सीमा की चोटी कटने की बात सामने आई। वह नहाकर बाथरूम से निकली तो अचानक नीचे गिर गई और बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


होश आया तो उसने बताया कि बाथरूम से निकली तो उसे झटका लगा फिर उसे पता नहीं क्या हुआ। उसकी चोटी कट गई। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की।

दूसरी घटना तोता चौक के पास स्थित सरदार कालोनी में किराए पर रहने वाली 35 वर्षीय बबीता के साथ हुई है। वह कमरे में सो रही थी। अचानक सिर में दर्द हुआ। उसने देखा तो उसकी चोटी कट गई थी।

मोहल्ला शेखपुरा की माहिरा नाम की  किशोरी की भी सोते समय चोटी कट गई। गंगोह के गांव बाढ़ीमाजरा निवासी तरसपाल की पत्नी ममता अपने परिजनों के साथ ऊपरी मंजिल पर सो रही थी। उसके ससुर रफलसिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह चीख उठी।

उसके बाल भी कटे हुए नीचे फर्श पर पड़े थे। गांव के ही अय्यूब की पुत्री शाइस्ता की चोटी भी कट गई। कुंडाकलां निवासी मारूफ की पत्नी आसमीन की चोटी भी कट गई।

 चिलकाना में बुधवार दोपहर को मोहल्ला गढ़ी में आफताब की पत्नी फरहा रसोई में खाना बना रही थी। बाहर बैठा आफताब खाना खा रहा था। आफताब ने गौर से देखा तो फरहा के बाल कटे हुए थे।

उसकी डेढ़ फीट लंबी चोटी घर के अंदर मिली। वह बेहोश हो गई। दो घंटे तक भी होश में न आने पर परिजन उसे सहारनपुर ले गए। बड़गांव क्षेत्र के नूनाबड़ी गांव में मंगलवार की शाम नौशाद की पत्नी ताहिरा नमाज पढ़ रही थी।

वह उठी तो वहां उसकी कटी हुई चोटी पड़ी मिली। इसी गांव निवासी अफजाल की पत्नी तमन्ना की चोटी भी रात के वक्त नमाज पढ़ते समय कट गई। उधर, बिहारीगढ़ के गांव तकीपुर में मंगलवार की रात 12 बजे राजेश की पत्नी पिंकी अपने बच्चों के साथ घर के आंगन में सोई थी।  


अचानक उसकी आंख खुली तो उसकी चोटी कटी पड़ी थी। यह देख वह बेहोश हो गई। इस मामले में एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि घटनाएं संदिग्ध हैं। अभी तक कोई भी आरोपी नहीं पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed