{"_id":"10d02c0789c05136c59ba329fe94ee15","slug":"the-open-secret-arrest-of-bavaria-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावरिया की गिरफ्तारी से खुलेगा राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बावरिया की गिरफ्तारी से खुलेगा राज
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 10 Nov 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्भयपाल हत्याकांड में स्पेशल टास्क फोर्स को इनामी काला बावरिया को गिरफ्तार करने में करीब 15 साल लग गए। इस हत्याकांड के बाद सूबे की सियासत में हलचल मच गई थी। बावरिया की गिरफ्तारी से कई अहम मामलों से राज उगलवाने का प्रयास एसटीएफ और पुलिस करेगी।
इस हत्याकांड में सबसे चौंकाने वाला सच यह भी है कि काला से पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में किसी एक को भी अब तक सजा नहीं दिलाई जा सकी। पुलिस की कमजोर विवेचना, साक्ष्यों के अभाव और अन्य खामियों के कारण आरोपी लगातार बरी होते गए।
पांच और छह नवंबर 2000 की मध्यरात्रि में ही दिल्ली रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी के आवास पर भाजपा विधायक निर्भयपाल शर्मा की हत्या कर दी गई थी। इसमें बदमाश विधायक की बंदूक तक लूट ले गए थे। इस मामले में थाना सदर कोतवाली में विधायक की पत्नी प्रकाश पाल की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पुलिस ने बावरिया गिरोह से जुड़े 18 आरोपियों के नाम शामिल किए थे।
विज्ञापन
इस मामले में करीब 15 साल बाद गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर से एसटीएफ ने इन आरोपियों में ही शामिल 18 नंबर के आरोपी फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद निवासी काला उर्फ राजकिशोर बावरिया को गिरफ्तार किया है। काला के साथ उसके बेटे धर्मेंद्र बावरिया को भी लूट और हत्या के कई मामलों ने एसटीएफ ने पकड़ा है।