{"_id":"585c21254f1c1b3e4de39c5c","slug":"the-numbers-tell-another-atm-money-back-then","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे वापस चाहिए तो दूसरे के एटीएम का नंबर बताओ...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे वापस चाहिए तो दूसरे के एटीएम का नंबर बताओ...
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
atm
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में तुम्हारे खाते से 20 हजार रुपये निकल गए हैं। तुम्हें अपने पैसे वापस चाहिए तो किसी दूसरे का एटीएम नंबर बता दो, उसके खाते से तुम्हारे खाते में पैसे भिजवा दिए जाएंगे.. नहीं तो तुम अपने पैसे भूल जाओ...।
एटीएम का नंबर पूछकर खाते से ठगी करने वाले गिरोह का शिकार एक युवक ने एसपी सिटी संजय सिंह से शिकायत की तो ठगी करने वालों का दुस्साहस सुन सभी हैरान रह गए।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हसनपुर निवासी एक युवक दोपहर नगर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के कार्यालय में पहुंचा और उसका एटीएम नंबर पूछकर खाते से 20 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत की।
विज्ञापन
युवक ने बताया कि बुधवार को उसके मोबाइल पर फोन आया और उससे कहा कि उसका एटीएम ब्लॉक कर दिया गया है। यह सुनकर वह घबरा गया। फोन पर पूछा गया कि क्या वह अपना एटीएम चालू कराना चाहते हैं। उसने तुरंत हां कर दिया।
फोन पर उससे एटीएम का नंबर पूछा गया, फिर एटीएम के दूसरी ओर लिखे चार अंक का नंबर पूछा गया। उसे बता दिया। कुछ ही मिनटों में उसके मोबाइल पर उसके खाते से 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आ गया।
उसने तुरंत जिस मोबाइल से फोन आया, उस पर फोन किया, उसे बताया कि उसके खाते से 20 हजार रुपये निकल गए हैं। जिस पर उधर से कहा गया कि तुम्हारे खाते में 20 हजार रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
इसके लिए तुम्हें किसी दूसरे एटीएम का नंबर बताना होगा। उसके खाते से तुम्हारे खाते में पैसा आ जाएगा। उसके बाद से उसका नंबर ही नहीं मिल रहा है। वह गरीब व्यक्ति है, उसके साथ धोखा हो गया है। एसपी सिटी ने युवक को मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि अब तक दर्जनों लोग इस प्रकार की घटनाओं के शिकार हो चुके हैं। दो दिन पूर्व मंडी कोतवाली में भी एक युवक इसी प्रकार की शिकायत लेकर पहुंचा। नगर कोतवाली में बुधवार को ही इस प्रकार की शिकायत पहुंची। लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले में किसी को नहीं पकड़ सकी है।