फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Deoband assaulting cop

देवबंद में सिपाही से मारपीट

Thu, 14 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 14 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
The Deoband assaulting cop
खानकाह में सिपाही के साथ मारपीट की घटना के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद के दारुल उलूम के समीप गेस्ट हाउस के नीचे कूड़ा डालने को लेकर मिली शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंचे खानकाह पुलिस चौकी के एक सिपाही के साथ कुछ दुकानदारों ने मारपीट कर डाली।
विज्ञापन


जिससे वहां हंगामा हो गया। भारी भीड़ जमा हो गई। मारपीट करने के बाद आरोपी फरार हो गए। मोहल्ला खानकाह स्थित मदनी मार्ग पर कासमी गेस्ट हाउस के नीचे गैस के चूल्हों आदि की मरम्मत करने, जूस और डेयरी आदि की दुकानें खुली हुई हैं।
विज्ञापन


दुकानदारों के कूड़ा डालने से परेशान गेस्ट हाउस के मालिक मो. असद ने पुलिस चौकी पर उनकी शिकायत की थी। शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए खानकाह चौकी का सिपाही मुजम्मिल दुकानदारों को समझाने के लिए वहां पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए मुजम्मिल ने डंडा आदि मार दिया। जिससे वहां मौजूद दुकानदार बिगड़ गए और उन्होंने सिपाही के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

सिपाही ने बमुश्किल जान बचाई और चौकी में जाकर अन्य साथियों को जानकारी दी। खानकाह चौकी प्रभारी नासिर हुसैन ने बताया कि दुकानदार वहां गंदगी का ढेर लगाकर रखते हैं जिससे गेस्ट हाउस में आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है।


शिकायत मिलने पर सिपाही मुजम्मिल को भेजा गया था। जब उसने वहां अतिक्रमण और गंदगी न फैलाने को कहा तो दुकानदार उसके साथ धक्कामुक्की करने लगे। जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गए। उन्होंने सिपाही के साथ मारपीट किए जाने से इंकार किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed