{"_id":"5a4004294f1c1bd0408bed26","slug":"the-body-was-thrown-into-the-river-by-killing-the-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम छजपुरा में महिला की हत्या कर शव नाले में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम छजपुरा में महिला की हत्या कर शव नाले में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव छजपुरा में एक महिला की हत्या कर शव को राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे स्थित नाले में फेंक दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
जनकपुरी थाना क्षेत्र के गांव में सुबह लोगों को नाले में महिला का एक शव दिखा। उससे दुर्गंध उठ रही थी। शव का पता चलते ही लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।
शव पूरी तरह से फूल चुका था और सड़ गया था। पुलिस के अनुसार हत्या लगभग तीन दिन पूर्व करके शव को नाले में फेंका गया। महिला की उम्र लगभग 30-35 साल बताई जा रही है। उसके शरीर पर चोट का कोई बड़ा जख्म भी नजर नहीं आ रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।