Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Allegation of gang-rape of a woman; FIR registered against three individuals

Palwal News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन के खिलाफ प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Allegation of gang-rape of a woman; FIR registered against three individuals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। थाना क्षेत्र में एक महिला ने तीन लोगों पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महिला ने बताया कि 18 अक्तूबर को उसके पति के बड़े भाई के साले उसे दवा दिलाने के बहाने पुन्हाना लेकर गए थे। दवा दिलाने के बाद एक व्यक्ति ने उसके पति को पुन्हाना में रुकने के लिए कहा और महिला को अपनी गाड़ी में बैठाकर एक गांव की तरफ ले गया। आरोप है कि रास्ते में उसने अपने दो अन्य साथियों को भी गाड़ी में बैठा लिया।

महिला के अनुसार, तीनों उसे एक गांव के नजदीक पहाड़ी के पास ले गए। वहां एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि अन्य दो ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामला में पहले थाना बहीन में शून्य प्राथमिकी दर्ज हुई थी, इसके बाद थाना पिनगवां भेजा गया। जांच अधिकारी रेखा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed