Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   An ambulance driver lost his life after being struck by a speeding Thar.

Auraiya News: तेज रफ्तार थार की चपेट में आने से एंबुलेंस चालक की जान गई

Sun, 01 Nov 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
An ambulance driver lost his life after being struck by a speeding Thar.
फोटो-21-आशीष भदौरिया। फाइल फोटो
औरैया। ड्यूटी खत्म करने के बाद घर जा रहे एंबुलेंस चालक को तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थार चालक उसे मेडिकल कॉलेज ले गया, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक परिवार में इकलौता था, मौत की खबर के बाद परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी आशीष सिंह भदौरिया उर्फ गोलू (35) कानपुर देहात में एंबुलेंस 108 में चालक था। शुक्रवार रातभर ड्यूटी करने के बाद शनिवार सुबह वह घर के लिए वाहन में बैठकर निकला था। मंडी के ठीक सामने वाहन से उतरने के बाद वह घर जा रहा था। इसी दौरान गलत दिशा से आई तेज रफ्तार थार ने चालक को चपेट में ले लिया, जिससे वह हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद में थार चालक वापस आया और घायल को वाहन में बैठाकर मेडिकल कॉलेज ले गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद परिजन को हादसे की जानकारी दी। चालक दो बहनों का अकेला भाई था। 14 साल की बेटी अनम भदौरिया, 10 साल का बेटा अक्षित भदौरिया व पत्नी अंजना का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता जगदीश सिंह भदौरिया की पहले ही मौत हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया था। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed