फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The body was thrown into the farm killing a young man in saharanpur

युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

Wed, 25 Oct 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 25 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
The body was thrown into the farm killing a young man in saharanpur
हत्याकांड के बाद हंगामा करते ग्रामीण और परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में हलालपुर से काम कर अपने गांव टोपरी जा रहे युवक की हत्या कर शव को एक खेत में फेंक दिया। सड़क किनारे पड़े मिले साइकिल, टिफन और मोबाइल से युवक का पता चल सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


देहात कोतवाली के ग्राम टोपरी निवासी राकेश का 19 वर्षीय पुत्र सुभाष ग्राम हलालपुर में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर काम सीखने के लिए आता था। रोजाना शाम को लगभग सात बजे अपने गांव पहुंच जाता था।
विज्ञापन


पिता राकेश ने बताया कि सोमवार की शाम को सुभाष के अपने काम से घर लौटने में देरी हो गई तो उसने सुभाष को फोन किया। इस पर उसने बताया कि वह अभी निकला है और थोड़ी देर में पहुंच जाएगा, लेकिन वह काफी देर बाद तक भी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश ने उसको फिर फोन किया। सुभाष से कोई संपर्क नहीं होने पर उसने दुकान मालिक को फोन करके पूछा तो उसने बताया कि वह तो शाम 6 बजे ही निकल चुका है। इस पर परिजन परेशान हो गए।

उन्होंने सुभाष के साथ आने वाले लोगों से पूछताछ की तो गांव के ही पद्म ने बताया कि सुभाष की साइकिल रास्ते में सुल्तानपुर की पुलिया के पास पड़ी हुई है। उसका टिफन भी वहीं पर है। 

परिजन मौके पर पहुंचे और साइकिल के आसपास तलाश किया तो वहां पर खून बिखरा पड़ा था। सुभाष का टिफन, उसका मोबाइल फोन और एक ब्लेड भी वहां पड़ा हुआ था। परिजनों ने खेतों में सुभाष की तलाश शुरू की तो कुछ दूरी पर उसका शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ मिला।


उसके गले और हाथ पर ब्लेड से काटने के निशान थे। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस साइकिल, मोबाइल और ब्लेड को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों में अज्ञात में देहात कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed