{"_id":"3a5880c1c1c7116eb779f5cde54e313b","slug":"the-angry-mob-attack-bomber-blew-bike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले से खफा भीड़ ने हमलावर की बाइक फूंकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमले से खफा भीड़ ने हमलावर की बाइक फूंकी
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
गंगोह सहारनपुर के मोहल्ला गुलाम औलिया में लेनदेन का मामला पंचायत में नहीं सुलझने पर विवाद गहरा गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोलकर महिला की जमकर पिटाई कर दी। मोहल्लेवासियों को आते देख आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
इससे गुस्साए लोगों ने मौके पर खड़ी हमलावरों की बाइक फूंक दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। इस घटना से मोहल्ले में तनाव व्याप्त हो गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कसबे के मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी पूर्व सभासद शाहबुद्दीन का बेटा मिक्सर मशीन का व्यापार करता है। उसका कैराना निवासी एक व्यक्ति पार्टनर है। दोनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर बुधवार को मोहल्ले में पंचायत भी हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका। आरोप है कि बृहस्पतिवार को आए बाइक सवार चार लोगों ने शाहबुददीन के घर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
उसकी बेटी शीबा के साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर आए मोहल्लावासियों को देख हमलावर बाइक वहीं छोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इससे गुस्साए लोगों ने उनकी बाइक में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के भीड़ को खदेड़ा। इस मामले में शाहबुद्दीन की बेटी शीबा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि मोहल्ले का ही इमरान एवं मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना के गांव निवासी इंची प्रधान अपने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ उनके घर में घुस आए।
आरोपी जान से मारने की नीयत से उसके भाई की तलाश करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की। उधर, कोतवाली प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला पैसे के लेन-देन का है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।